कौन हैं पूरन गब्बी? जो बने 'आवारापन 2' के खूंखार विलेन; ट्रेलर में भी दिखा जबरदस्त अंदाज!

Awarapan 2 Villain Puran Gabbi: 'आवारापन 2' का ट्रेलर सुर्खियों में छाया हुआ है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ-साथ पूरन गब्बी भी लीड रोल में हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरन गब्बी कौन हैं.

Awarapan 2 Villain Puran Gabbi
1 / 6

Awarapan 2 Villain Puran Gabbi: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. सोशल मीडिया पर ये ट्रेलर छाया हुआ है. इमरान हाशमी के साथ-साथ एक और एक्टर की चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो रही हैं और ये फिल्म के विलेन पूरन गब्बी हैं. चलिए जानते हैं आखिर पूरण गब्बी कौन हैं.  

विज्ञापन

'आवारापन 2' के विलेन कौन?

'आवारापन 2' के विलेन कौन?2 / 6

'आवारापन 2' के ट्रेलर ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. ट्रेलर में इमरान हाशमी के साथ पूरन गब्बी ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पूरन गब्बी विलेन के किरदार में काफी खौफनाक लग रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके लुक की खूब तारीफ हो रही है. बता दें पूरन गब्बी नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

इन फिल्मों और सीरीज में आए पूरन गब्बी

इन फिल्मों और सीरीज में आए पूरन गब्बी3 / 6

नेटफ्लिक्स की क्राइम सीरीज 'ब्लैक वारंट' में पूरन गब्बी ने 'रंगा' का किरदार निभाया था. वहीं इस सीरीज से पहले पूरन गब्बी 'शुभ मंगल सावधान' और 'जीरो' मूवी में भी नजर आ चुके हैं. हालांकि इन फिल्मों में पूरन ने छोटा ही किरदार निभाया था. लेकिन इन किरदारों को निभाकर पूरन ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी.

इस फेमस एक्ट्रेस से खास कनेक्शन

इस फेमस एक्ट्रेस से खास कनेक्शन4 / 6

वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि पूरन गब्बी का बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस वामिका गब्बी से खास कनेक्शन है. दरअसल पूरन वामिका के भाई हैं. वामिका ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आवारापन 2' का ट्रेलर शेयर कर पूरन की तारीफ भी की. साथ ही बताया कि पूरन को ये रोल कैसे मिला.

विज्ञापन

कैसे मिला रोल?

कैसे मिला रोल?5 / 6

वामिका ने अपने भाई की फोटोज शेयर कर लिखा, 'उसने ऑडिशन दिया और वो शॉर्टलिस्ट हो गया. इसके बाद लोगों को पता चला कि वो मेरे भाई हैं. उसको ये फिल्म अपने टैलेंट के दम पर मिली है, ना कि इसलिए कि वो मेरा भाई है. उसने अपनी जगह अपने दम पर बनाई है और ये वकाई मेरे लिए गर्व की बात है.

कब रिलीज होगी फिल्म?

कब रिलीज होगी फिल्म?6 / 6

बता दें पूरन गब्बी के लुक को ट्रेलर में काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में पूरन गब्बी इमरान हाशमी के साथ एक्शन सीन्स करते नजर आने वाले हैं. बता दें ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में इमरान हाशमी और पूरन गब्बी के साथ-साथ दिशा पाटनी ओर शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन