हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC का 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका! करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को किया मालामाल

DC Box Office Collection: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर DC को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में 7वें दिन गिरावट देखने को मिली है. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

विज्ञापन

DC Box Office Collection: साउथ स्टार लोकेश कनगराज और बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी की लेटेस्ट एक्शन फिल्म ‘डीसी’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. वीकेंड के बाद वीक डेज में भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस फिल्म में दिखाए एक्शन सीन्स के दीवाने हो गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितनी कमाई की है.

‘डीसी’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर ‘डीसी’ की कमाई में 7वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.90 करोड़ की कमाई की. जबकि छठे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ की कमाई की. 7वें दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 21.4% रही. वहीं फिल्म के शोज 4,611 रहे. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट ने भी खूब तारीफें बटोर ली हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन 4’ की बादशाहत कायम, 14वें दिन 450 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने 7 दिनों में 41.65 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 47.88 करोड़ रहा. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म ने 7 दिनों में 64.38 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. फैंस को इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म की स्टारकास्ट भी खूब पसंद आ रही है. ये ही वजह है कि सोशल मीडिया पर फैंस इस फिल्म के दीवाने हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘सालार 2 – शौर्यंगा पर्वम ’ का इंतजार हुआ खत्म? प्रभास की फिल्म को लेकर आया बड़ा अपडेट

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इस फिल्म में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की जोड़ी को पहली बार ऑडियंस स्क्रीन पर साथ देख रही है. इसके साथ ही इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में संजना कृष्णमूर्ति भी लीड रोल में हैं. 7 दिनों में ही इस फिल्म ने साबित कर दिखाया है कि छोटी स्टारकास्ट होने के बावजूद फैंस का दिल जीता जा सकता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola