हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC Box Office Collection: DC ने दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई, जानें 2 दिनों में कितने छापे नोट

DC Box Office Collection Day 2: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की ‘डीसी’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों में छा गई है. फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने 2 दिनों में कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

DC Box Office Collection Day 2: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर ‘डीसी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कमाई की खूब तारीफ की जा रही है. पहले दिन फिल्म ने थोड़ी धीमी शुरुआत की और दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के मुकाबले ज्यादा कमाई की. स्टारकास्ट की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म ने 2 दिनों में अब तक कितनी कमाई कर ली है.

‘डीसी’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘डीसी’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.70 करोड़ की कमाई की. जबकि पहले दिन फिल्म ने 4.40 करोड़ की ही कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 2.3 करोड़ का उछाल देखने को मिला. वहीं दूसरे दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.7% रही. वहीं शोज की बात करें तो फिल्म के शोज दूसरे दिन 3,549 रहे. अपकमिंग दिनों में फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Spider Man 4 Box Office Collection: 10वें दिन भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन’ का जलवा रहा बरकरार, कमा डाले इतने करोड़

विज्ञापन

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत में फिल्म ने अब तक 11.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 12.74 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात की जाए तो दुनियाभर में फिल्म ने 17.99 करोड़ की कमाई कर ली है. सोशल मीडिया पर फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है. वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की जोड़ी को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और ये ही वजह है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई 6 एपिसोड की ये हॉरर रोमांटिक कोरियन ड्रामा, टॉप 10 में बनाई जगह

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की जोड़ी को पहली बार स्क्रीन पर साथ देखा गया है. दोनों ही सितारों को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आए पब्लिक रिव्यू के हिसाब से वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज ने बेहतरीन एक्टिंग की है. ये ही वजह है कि फैंस इस फिल्म को देखना पसंद कर रहे हैं. लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी के साथ-साथ फिल्म में संजना कृष्णमूर्ति भी लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola