हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

DC Box Office Collection: DC ने ओपनिंग डे पर छापे करोड़ों, पहले दिन धमाकेदार कमाई कर मेकर्स को किया मालामाल

DC Box Office Collection Day 1: वामिका गब्बी और लोकेश कनकराज की फिल्म DC सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

DC Box Office Collection Day 1: साउथ एक्टर लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी स्टारर एक्शन फिल्म DC सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. दोनों ही सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फैंस को भी दोनों की जोड़ी की केमिस्ट्री काफी पसंद भी आई. वहीं ओपनिंग डे पर करोड़ों की कमाई से मेकर्स मालामाल हो गए हैं. चलिए आपको भी बताते हैं फिल्म ने कितनी कमाई की है.

DC ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार DC ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे 4.10 करोड़ों का कलेक्शन कर लिया है. पहले दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.8% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,504 रहे. पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करने के बाद फैंस की उम्मीद भी इस फिल्म से और बढ़ गई है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स में नहीं चला जादू, अब OTT पर किस्मत आजमाएगी कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

विज्ञापन

फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना किया कलेक्शन?

भारत में फिल्म ने 4.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 4.70 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 5.70 करोड़ की कमाई की. सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की खूब तारीफ हो रही है. दोनों सितारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया. फैंस भी इस फिल्म की स्टारकास्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Spider Man Brand New Day Collection: 9वें दिन भी नहीं थमा टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन’ का तूफान, छाप डाले इतने करोड़

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वामिका गब्बी के साथ-साथ लोकेश कनगराज भी लीड रोल में हैं. पहली बार फैंस भी इस जोड़ी को स्क्रीन पर देख रहे हैं. वहीं वामिका और लोकेश की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद भी आई. फिल्म के रिव्यू भी सोशल मीडिया पर पॉजिटिव ही मिल रहे हैं. वहीं वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ-साथ संजना कृष्णमूर्ति लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola