हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Pushpa की एक्टिंग करते-करते David Warner को मिला बड़ा काम, SS Rajamouli संग बने Baahubali

David Warner: मशहूर बल्लेबाज डेविड वार्नर पर आजकल साउथ की फिल्मों का रंग चढ़ा हुआ है। इसका उदाहरण हाल ही में सामने आया वीडियो है। जी हां, सामने आए लेटेस्ट वीडियो में डेविड मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
David Warner, SS Rajamouli, image credit- Google

David Warner: मशहूर बल्लेबाज डेविड वार्नर पर साउथ की फिल्मों का अलग ही क्रेज है। इसका अंदाजा तो इसी से लगाया जा सकता है कि डेविड अक्सर साउथ की फिल्मों को लेकर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में पुष्पा 2 का टीजर आया तो डेविड ने इसे शेयर किया और इसकी तारीफ किए बिना भी नहीं रह पाए। वहीं, अब ऐसा लगता है कि डेविड पर साउथ का रंग चढ़ता जा रहा है। ऐसा हम नहीं बल्कि डेविड का सामने आया लेटेस्ट वीडियो कह रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

राजामौली के साथ नजर आए डेविड

दरअसल, हाल ही में डेविड का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। ये वीडियो एक विज्ञापन का है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर मशहूर फिल्ममेकर एसएस राजामौली के साथ नजर आ रहे हैं। जी हां, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रेड के एक ऐड के लिए डेविड वार्नर को राजामौली की पॉपुलर फिल्म ‘बाहुबली’ की ड्रेस में देखा गया है। इस ऐड में डेविड की एक्टिंग बेहद कमाल की लग रही है और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सामने आए वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि राजामौली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से आईपीएल 2024 मैच के लिए टिकट की डिमांड की है, लेकिन डेविड इसके लिए राजामौली के सामने एक शर्त रखते हैं, जिसके चलते रियायती टिकट के बदले राजामौली को डेविड को अपनी फिल्म में शामिल करना होता है। इसके बाद वीडियो में देख सकते हैं कि राजामौली सोचते हैं कि फिल्म कैसे बनेगी? और लास्ट में वो डेविड को फिल्म के लिए मना कर देते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डेविड एक खूबसूरत हसीना के साथ ठुमके भी लगा रहे हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill के प्यार में पड़े Elvish Yadav! वीडियो में दिखा कपल का रोमांस

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें