Dasara Box Office Collection Day 4: 30 मार्च को नानी स्टारर फिल्म ‘दसरा’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। रिलीज होते ही इस पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ढंका बजा दिया।
फिल्म दसरा को देखने के लिए पहले दिन ही सिनेमाघर खचाखच भर गए। साथ ही इस फिल्म ने भोला को टक्कर देते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा दिया है।
चौथे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई
इसके साथ ही इस फिल्म के चौथे दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को टिकट खिड़की पर 13 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही नानी की इस फिल्म की कुल कमाई अब 58.05 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही इस फिल्म में नानी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हो रही है।
और पढ़िए – MasterChef India 7 Winner: नयनज्योति सैकिया ने जीता ‘मास्टरशैफ इंडिया सीजन 7’ का खिताब, टॉफी के साथ मिला इतना कैश-प्राइज
रौंगटे खड़े कर रही है फिल्म
वहीं, इस फिल्म का फर्स्ट हाफ हो या इंटरवल या क्लाइमेक्स सभी कुछ रौंगटे खड़े कर रहा है। साथ ही ये फिल्म बिना किसी तामझाम के बनाई गई है और इसलिए इसका हर एक सीन बेहद कमाल का है। साथ ही ये फिल्म कही भी अपनी पकड़ नहीं छोड़ती हैं और इसलिए अब ‘दसरा’ का क्रेज ऑडिय़ंस के सिर चढ़कर बोल रहा है।
फिल्म के गाने भी बेहद शानदार
साथ ही सुधाकर चेरुकुरी और श्रीकांत चुंडी द्वारा निर्मित दसरा में नानी, कीर्ति सुरेश, दीक्षित शेट्टी, शाइन टॉम चाको, समुथिरकानी, साई कुमार अहम किरदार निभाते नजर आ रहे है। वहीं, फिल्म में संतोष नारायणन ने म्यूजिक दिया है और इसके गाने भी बेहद शानदार हैं।
और पढ़िए – Gaslight Review: रहस्य और रोमांच से भरपूर ‘गैसलाइट’ की चमक गायब, प्रेडिक्टेबल है सारा की फिल्म की कहानी
बेहद शानदार कमाई कर रही है फिल्म
नानी की पैन इंडिया फिल्म ‘दसरा’ का कलेक्शन देखकर उम्मीद की जा रही है कि फिल्म काफी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। साथ ही इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में सिंगरेनी कोयला खानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, राजनीतिक महत्वाकांक्षा और सत्ता संघर्ष की एक अनूठी कहानी को दिखाया गया है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 mins agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
16 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
20 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
21 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
23 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines