Mukti Mohan Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। सिनेमा जगत के एक जाने-माने चेहरे ने अब अपने फैंस को अचानक बड़ा सरप्राइज़ दिया है मशहूर डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) अब शादी के बंधन में बांध गई हैं। उन्होंने इससे पहले अपने रिश्ते को लेकर कोई भी हिंट नहीं दिया था। ऐसे में उनकी शादी की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। एक तरफ जहां फैंस इस खबर से खुश नज़र आ रहे हैं। तो वहीं ज्यादातर लोगों को मुक्ति की शादी के बारे में जानकर हैरानी हुई है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में हुई Vicky Jain की बॉडी शेमिंग, पति का मजाक उड़ता देख भड़कीं Ankita Lokhande
नीति मोहन की बहन ने लिए सात फेरे
इतना ही नहीं अब मुक्ति मोहन की वेडिंग फोटोज भी सामने आ गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें, उनके दूल्हे- राजा कोई और नहीं बल्कि ‘एनिमल’ (Animal) एक्टर कुणाल ठाकुर (Kunal Thakur) हैं। अब अपने बॉयफ्रेंड संग मुक्ति ने साथ फेरे ले लिए हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के इस यादगार दिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘त्वयि संप्रेक्ष्य भगवानस्त्वया हि विवाह्यते। आप में, मुझे अपना दिव्य संबंध मिलता है; तुम्हारे साथ, मेरा मिलन नियति है। भगवान, परिवार और दोस्तों द्वारा दिए गए आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारे परिवार खुश हैं और पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं। #KunalKoMiliMukti’
मुक्ति का ब्राइडल लुक
अब मुक्ति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना है। भारी गहनों से सजकर उन्होंने अपने लुक में चार-चांद लगा दिए। वहीं, दूल्हे राजा कुणाल ठाकुर भी शेरवानी में खूब जच रहे हैं। इन दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। शादी की रस्मों की भी कई सारी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। मुक्ति और उनके पति ने नीति मोहन (Neeti Mohan) और शक्ति मोहन (Shakti Mohan) के साथ भी लाइफ में मज़ेदार पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में फैमिली की एक्साइटमेंट साफ नज़र आ रही है।
फैंस ने बरसाया कपल पर प्यार
हर तस्वीर इस बात की गवाह है कि ये कपल शादी कर कितना खुश है। ये किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं लग रही। बेहद धूमधाम से एक्ट्रेस ने अपने जीवन की नई शुरुआत की है। ऐसे में अब फैंस भी उन्हें शादी की बधाई देते हुए नज़र आ रहे हैं। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीवी से लेकर सिनेमा जगत तक की सभी बड़ी हस्तियों ने इस न्यूली मैरिड कपल पर अपना प्यार बरसाया है। अब हर कोई इन्हे बधाई देता हुआ नज़र आ रहा है। बता दें, मुक्ति मशहूर बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन और एक सफल कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन हैं। मुक्ति खुद भी ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) से खूब लाइमलाइट बटोर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
15 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
18 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
18 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
19 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
20 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
21 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
22 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines