Dalljiet Kaur, Nikhil Patel: टॉक ऑफ द टाउन में इस वक्त दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन दलजीत और निखिल को लेकर कोई न कोई बात होती रहती है। दलजीत अपने पति को लेकर कुछ न कुछ रिवील करती रहती हैं, लेकिन इस बार दलजीत ने निखिल पटेल को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे कर दिए हैं।
दलजीत कौर ने पोस्ट शेयर करके किया खुलासा
दरअसल, दलजीत कौर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने निखिल के बारे में कई बातें लिखी हैं। अपनी पोस्ट में दलजीत ने लिखा कि तुम इंडिया में थे और FIR के बारे में भी जानते थे, लेकिन बावजूद इसके तुम भारत से चले गए। अपने PR को भेजने की बजाय तुम खुद पुलिस स्टेशन गए होते और उन्हें सच बताया होता तो बात कुछ और होती।
Dalljiet Kaur
तुम्हारे जैसे इंसान को सजा मिलनी चाहिए
दलजीत ने आगे लिखा कि पुलिस तुम्हें बार-बार मिलने के लिए बोलती रही, लेकिन तुमने नहीं सुना। तुम्हारे जैसा इंसान सजा का हकदार है। अगर मन में कोई बात नहीं थी तो मेरे देश से क्यों भागे? तुमको पुलिस के सामने आंखों में आंखें डालकर बैठना चाहिए था और उस बकवास कहानी को बताना चाहिए था, जो तुमने बनाई है।
मैंने लोगों से सच छुपाया, पर तुमने नहीं समझा
दलजीत ने लिखा कि जब मैं भारत आई थी तो मैंने सबको कहा था कि मैं काम के सिलसिले में वापस आई हूं। एक्ट्रेस का कहना है कि वे नहीं चाहती थी कि उनकी पारिवारिक समस्याएं दुनिया के सामने आएं। दलजीत ने कहा कि मुझे लगा था कि तुम इसको ठीक करने के लिए इंडिया आओगे। तुम इंडिया आए भी, लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ। तुम दोनों को शर्म आनी चाहिए। वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं?
अपने बच्चों को क्या मुंह दिखाओगे?
एक्ट्रेस ने लिखा कि तुम अपने बच्चों के लिए क्या उदाहरण बना रहे हो? मैं वहां पर शादी करके अपनी लाइफ की शुरुआत कर रही थी। मैं वहां एक हाउसवाइफ बनकर खुश थी, लेकिन तुमने क्या किया? तुम्हें खुद को सही साबित करने के लिए पुलिस से नहीं भागना चाहिए था। गौरतलब है कि निखिल पटेल हाल ही में इंडिया आए थे। निखिल के साथ एक मिस्ट्रीगर्ल को भी देखा गया था, जिसे सफीना जफर बताया गया।
यह भी पढ़ें- Gurucharan Singh के चौंकाने वाले दावे, बताया किसने क्यों छोड़ा TMKOC?
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
12 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
16 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
18 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
19 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
20 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines