Dalljiet Kaur Post on Nikhil Patel: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दलजीत सोशल मीडिया पर आए दिन निखिल पटेल को लेकर बड़े-बड़े खुलासे कर रही हैं। हालांकि अब दलजीत अपने पति पर चोरी का भी आरोप लगा चुकी हैं। इस बीच दलजीत कौर ने निखिल पटेल को चंद घंटों का समय दिया है। आखिर दलजीत ने निखिल को ये टाइम क्यों दिया? आइए आपको बताते हैं…
दलजीत ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, दलजीत कौर ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में दलजीत ने कहा कि मैं आपके बैंक की डिटेल को अपने में बदलने की कोशिश करूंगी, जिसके लिए आपके पास एक ओटीपी आएगा। कृपया इसे मेरे साथ शेयर करें, आपके पास मेरा फोन नंबर भी है। मैं केन्या समयानुसार आज रात 9 बजे पासवर्ड बदलने की कोशिश करूगी, प्लीज मुझे और मेरे बेटे को अकेला छोड़ दें और मेरा चैनल छोड़ दो।
Dalljiet Kaur
एक्ट्रेस ने लगाई मदद की गुहार
गौरतलब है कि इसके पहले दलजीत कौर ने सोशल मीडिया पर मदद की गुहार लगाते हुए कहा था कि मुझे मेरा यूट्यूब चैनल तुमसे कब चाहिए। साथ ही मुझे ये भी जानकारी चाहिए कि तुमने अपना बैंक अकाउंट इस पर क्यों रखा हुआ है। तुम अपने बैंक खाते को उस अकाउंट से क्यों जोड़ रहे हो, जो तुमसे मिलने से पहले बहुत पहले शुरू हुआ था।
Dalljiet Kaur
निखिल को कहा- अपना बैंक अकाउंट हटाओ
इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि निखिल तुम्हें उस लड़की का अकाउंट हाइजैक करने की क्या जरूरत है जिसको लेकर तुमने दावा किया है कि उससे कभी तुम्हारी हुई ही नहीं? दलजीत ने कहा कि उन्हें उनका अकाउंट वापस चाहिए और उन्होंने अपने चैनल से निखिल को उनका बैंक अकाउंट भी हटाने को कहा है।
शादी के 10 महीने बाद ही वापस आ गई थीं दलजीत
हालांकि दलजीत के इस पोस्ट पर अभी निखिल की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब दलजीत और निखिल पटेल को लेकर खूब बातें हो रही हैं। बीते 3-4 दिन पहले भी दलजीत ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने निखिल पटेल को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। गौरतलब है कि दलजीत कौर, निखिल पटेल से शादी के 10 महीने बाद ही वापस इंडिया आ गई थीं। जब दलजीत इंडिया आई थी, तो उन्होंने कहा था कि वो अपने काम के लिए इंडिया वापस आई हैं, लेकिन समय के साथ-साथ चीजें बाहर आईं और मामला कुछ और ही निकला?
यह भी पढ़ें- Revenge Porn का शिकार हुईं मशहूर एक्ट्रेस; क्या है ये? जिसकी आड़ में पार की गई हैवानियत की हदें
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
14 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines