दो शादियों के बाद भी अकेली है ये एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे हक की लड़ाई....

Dalljiet Kaur: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने पति के दिए धोखे पर अक्सर बात करती रहती हैं।

Dalljiet Kaur, Nikhil Patel

Dalljiet Kaur, Nikhil Patel

विज्ञापन

Dalljiet Kaur: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। फिर चाहे वो अभिनेत्री की पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ। बीते कुछ समय से दलजीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया और गॉसिप टाउन हर जगह एक्ट्रेस और उनके पति निखिल पटेल को लेकर बातें होती रहती हैं। इस बीच अब दलजीत ने शादी में आई परेशानियों पर बात की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है?

शादी में आई मुश्किलों पर बोलीं दलजीत

दरअसल, हाल ही में दलजीत ने दैनिक भास्कर से बात की और इस दौरान उन्होंने शादी में आई मुश्किलों और तलाक पर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि जस्टिस के लिए उनकी लड़ाई अभी भी जारी है। शादी के दौरान जो भी हुआ है उसके लिए मैं कानूनी मदद ले रही हूं और अपने हक के लिए लड़ रही हूं।

विज्ञापन

मैं साबित करके रहूंगी- दलजीत

दलजीत ने आगे कहा कि निखिल ये साबित करने की कोशिश में हैं कि हम दोनों की शादी कभी नहीं हुई, लेकिन मैं पूरी ताकत लगा रही हूं और ये साबित करके रहूंगी कि हमारी शादी हुई है। मैं उनके घर किसी की मेहमान बनकर नहीं गई थी। हालांकि, ये बेहद दर्दभरा और दुख देने वाला है, लेकिन मैं फिर भी इस प्रूफ करूंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DALLJIET KAUR ੴ (@kaurdalljiet)

बेहद शर्म की बात होगी- दलजीत

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो ये साबित करने में लगे कि हमारी शादी नहीं हुई और अगर वो ये नहीं कर पाए, तो ये बेहद शर्म की बात होगी। दलजीत ने कहा कि अगर निखिल झूठे साबित हुए, तो उन्हें उम्मीद है कि निखिल को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी, जिससे कोई भी लड़की इस तरह का धोखा ना झेले। मुझे इंसाफ चाहिए और यह हर औरत का हक है।

विज्ञापन

मेरे हक की लड़ाई है- दलजीत

दलजीत ने कहा कि ये सिर्फ मेरी बात नहीं है बल्कि मेरी पूरी फैमिली, मेरे मां-बाप, मेरे बेटे और मेरे हक की लड़ाई है। सच्चाई मेरे साथ है और जीत मेरी होगी, मुझे पूरा भरोसा है और इसलिए मैं ये लड़ाई जारी रखूंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही मैं कोर्ट वगैरह के बारे में ज्यादा नहीं जानती, लेकिन मुझे भगवान पर पूरा भरोसा है और मैं जानती हूं कि मुझे न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ