Daljeet Kaur-Nikhil Patel: टेलीविजन की खूबसूरत एक्ट्रेस दलजीत कौर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, जबसे दलजीत ने अपने पति की करतूतों का खुलासा किया है, तो इंटरनेट पर इनकी खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां दलजीत अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर निखिल से गुस्सा है, तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस का प्यार भी पति के लिए कम नहीं हुआ है। जी हां, ऐसा हमारा कहना नहीं है बल्कि दलजीत ने इसे खुद ही साबित कर दिया है। हालांकि अब ये देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर दलजीत करना क्या चाहती है?
दलजीत ने शेयर की फोटो
दरअसल, दलजीत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपने पति से अलग रहने की वजह का खुलासा किया, जिसके बाद से एक्ट्रेस का निखिल से गुस्सा होना साफ समझ आ रहा था, लेकिन अब बीते दिन फिर दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी को शेयर करते हुए दलजीत ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो फिर से सिंदूर फ्लॉन्ट कर रही हैं। हालांकि अपने मेकअप से उन्होंने सिंदूर को अच्छे से कवर किया है। दलजीत का ये पोस्ट देखकर अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चल क्या रहा है?
Daljeet Kaur
पति के लिए कम नहीं हुआ दलजीत का प्यार
एक तरफ दलजीत जहां अपने पति को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा दिखा रही हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस सिंदूर फ्लॉन्ट कर रही हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भले ही वो अपने पति से गुस्सा हैं, लेकिन निखिल के लिए दलजीत का प्यार अभी भी कम नहीं हुआ है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं जब अलग होने की खबरों के बीच दलजीत ने सिंदूर फ्लॉन्ट किया हो, जी हां, एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले भी कुछ ऐसा ही पोस्ट शेयर किया था।
लोगों के मन में कई सवाल
दलजीत का सिंदूर देखकर लोगों के मन में सवाल है कि क्या एक्ट्रेस और उनके पति के बीच में सब ठीक हो गया है? क्या दलजीत अपने पति के पास वापस चली जाएगी? आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है? इस तरह के सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो दलजीत और निखिल ही जानते हैं। इसके अलावा फैंस दुआ भी कर रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक हो जाए और दोनों वापस एक-साथ रहने लगे।
यह भी पढ़ें- गाड़ी चोरों को रोका तो एक्टर को ठोक दी 3 गोलियां, जानें 37 साल के अभिनेता के साथ क्या हुआ?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
26 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
1 hr ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
11 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
11 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
13 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines