Katrina Kaif On Rahul Dravid: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस पर वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ गया है। वो भी बाकी लोगों की तरह अब विश्व कप मको लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। हाल ही में अब एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो अब सुर्खियों में छा गया है। एक्ट्रेस को इंडियन क्रिकेट टीम पर पूरा भरोसा है।
यह भी पढ़ें: कोई Khan या Kapoor नहीं… ये एक्टर था Malaika Arora का पहला क्रश, नाम सुन Arjun Kapoor भी होंगे शॉक
कैटरीना ने द्रविड़ पर जताया यकीन
ऐसे में उन्होंने अब राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की तुलना शाह रुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ (Chak De! India) के कोच से कर दी। कैटरीना ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ की तरह राहुल द्रविड़ एक कोच के रूप में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे। मुझे विश्वास है कि राहुल सर आखिरकार अपना सपना पूरा होते हुए देखेंगे। यह एक परफेक्ट स्टोरी है और मुझे लगता है कि हम इस पर एक बायोपिक बना सकते हैं, उम्मीद है आज के बाद।’
सलमान ने भी की तारीफ
कैटरीना के अलावा सलमान खान (Salman Khan) ने भी राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की है। अब सलमान का कहना है कि राहुल द्रविड़ गेम को लेकर डेडिकेटेड हैं। सलमान ने कहा, ‘राहुल द्रविड़ ने अगली पीढ़ी के कई योंग्सटर्स के साथ काम किया है और उन्हें ट्रेंड किया है, लेकिन वो अभी भी वैसे ही बने हुए हैं। इसमें जरा भी बदलाव नहीं आया। यह अविश्वसनीय है क्योंकि जब आप मैदान पर होते हैं तो आप बहुत सारी कैलोरी बर्न कर रहे होते हैं और फिर आप रुक जाते हैं, आपका वजन बढ़ जाता है।’
राहुल में है स्पोर्ट्समैनशिप
सलमान ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘लेकिन राहुल द्रविड़ अपने पूरे कोचिंग समर्पण और हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतते देखने की इच्छा के साथ, एक प्रेरणा रखते हैं कि भले ही मैं नहीं जीतूं, इंडियन क्रिकेट टीम को यह विश्व कप जीतना चाहिए। यह क्रिकेट और इंडियन स्पोर्ट्समैनशिप के लिए सच्चा प्यार है।’
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
5 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
6 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
8 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
9 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
14 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
15 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
16 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines