Chak De! India की तरह टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे Rahul Dravid, Katrina Kaif ने किया बड़ा दावा

Katrina Kaif On Rahul Dravid: कैटरीना कैफ ने अब इंडियन क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ पर विश्वास जताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि वो हमे ‘चक दे! इंडिया’ के कोच की तरह जीत दिलाएंगे।

Katrina Kaif On Rahul Dravid

Image Credit: Instagram

Katrina Kaif On Rahul Dravid: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) वैसे तो इन  दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की सक्सेस एन्जॉय कर रही हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस पर वर्ल्ड कप का बुखार चढ़ गया है। वो भी बाकी लोगों की तरह अब विश्व कप मको लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। हाल ही में अब एक्ट्रेस ने इंडियन क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो अब सुर्खियों में छा गया है। एक्ट्रेस को इंडियन क्रिकेट टीम पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैटरीना ने द्रविड़ पर जताया यकीन

ऐसे में उन्होंने अब राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid)  की तुलना शाह रुख खान की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ (Chak De! India) के कोच से कर दी। कैटरीना ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ की तरह राहुल द्रविड़ एक कोच के रूप में टीम इंडिया को जीत दिलाएंगे। मुझे विश्वास है कि राहुल सर आखिरकार अपना सपना पूरा होते हुए देखेंगे। यह एक परफेक्ट स्टोरी है और मुझे लगता है कि हम इस पर एक बायोपिक बना सकते हैं, उम्मीद है आज के बाद।’

विज्ञापन

सलमान ने भी की तारीफ

कैटरीना के अलावा सलमान खान (Salman Khan) ने भी राहुल द्रविड़ की जमकर तारीफ की है। अब सलमान का कहना है कि राहुल द्रविड़ गेम को लेकर डेडिकेटेड हैं। सलमान ने कहा, ‘राहुल द्रविड़ ने अगली पीढ़ी के कई योंग्सटर्स के साथ काम किया है और उन्हें ट्रेंड किया है, लेकिन वो अभी भी वैसे ही बने हुए हैं। इसमें जरा भी बदलाव नहीं आया। यह अविश्वसनीय है क्योंकि जब आप मैदान पर होते हैं तो आप बहुत सारी कैलोरी बर्न कर रहे होते हैं और फिर आप रुक जाते हैं, आपका वजन बढ़ जाता है।’

विज्ञापन

राहुल में है स्पोर्ट्समैनशिप

सलमान ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, ‘लेकिन राहुल द्रविड़ अपने पूरे कोचिंग समर्पण और हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतते देखने की इच्छा के साथ, एक प्रेरणा रखते हैं कि भले ही मैं नहीं जीतूं, इंडियन क्रिकेट टीम को यह विश्व कप जीतना चाहिए। यह क्रिकेट और इंडियन स्पोर्ट्समैनशिप के लिए सच्चा प्यार है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ