क्यों Kareena और Saif जून से अगस्त के बीच नहीं करते शूटिंग? बेबो ने बताई बेहद खास वजह

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने और पति सैफ की प्रोफेशनल लाइफ पर बड़ा खुलासा किया है। साथ ही बताया कि वह जून से अगस्त तक शूटिंग से दूर रहते हैं।

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को फिल्म इंडस्ट्री का परफेक्ट कपल माना जाता है। उनकी उम्र में भले ही 10 साल का फासला हो लेकिन दोनों साथ में बेहद ही प्यारे लगते हैं। उनके रिश्ते पर भी उम्र का कोई असर नहीं दिखता है। करीना और सैफ पब्लिकली एक-दूसरे की तारीफ करने से कभी पीछे नहीं रहते। इस बीच एक्ट्रेस ने अपने और सैफ की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। करीना ने बताया कि वह और उनके पति सैफ अली खान ने एक फैसला लिया हुआ है, जिसके अनुसार दोनों जून से अगस्त के बीच शूटिंग से दूर रहते हैं।

विज्ञापन

शूटिंग से क्यों दूर रहते हैं सैफीना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में करीना कपूर खान ने बताया कि वह और उनके पति सैफ हर साल जून से अगस्त के बीच में शूटिंग नहीं करते हैं। इसके पीछे उन्होंने बेहद ही खास वजह बताई है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह शूटिंग में बिजी रहती हैं तो उस दौरान पति सैफ अली खान दोनों बेटों तैमूर और जेह का घर पर ख्याल रखते हैं। वहीं जब सैफ बिजी होते हैं तो करीना बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करती हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर ने कहा, ‘हम दोनों हर साल जून से अगस्त महीने तक शूटिंग से ब्रेक पर रहते हैं। हम दोनों ने तय किया है कि जून से अगस्त के बीच में हमारे बेटे तैमूर अली खान की सबसे लंबी स्कूल छुट्टियां होती हैं। इस दौरान हम बच्चों के साथ वेकेशन पर जाते हैं या फिर उनके साथ घर पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताते हैं।’

विज्ञापन

जल्द क्रू में नजर आएंगी करीना

आपको बता दें कि करीना कपूर खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘क्रू’ (Crew) को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) भी लीड रोल में हैं। उनके अलावा कॉमेडियन कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। बीते दिनों शनिवार को ही मेकर्स ने फिल्म ‘क्रू’ का टीजर रिलीज किया है। टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

यहां देखें क्रू का टीजर

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ