Anjini Dhawan कौन? जो बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार, Varun Dhawan से हसीना का क्या रिश्ता?

Who is Anjini Dhawan: बॉलीवुड में एक और स्टारकिड की एंट्री होने वाली है। जी हां, अंजिनी धवन अपनी पहले फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखने के लिए तैयार हैं। आखिर कौन हैं अंजिनी धवन और वरुण धवन से इनका क्या रिश्ता है?

Anjini Dhawan

Anjini Dhawan

Who is Anjini Dhawan: हिंदी सिनेमा में अब एक नए स्टार किड की एंट्री होने वाली है। जी हां, धवन खानदान की लाडली अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी ये सवाल है कि आखिर ये कौन हैं और वरुण धवन से इनका क्या रिश्ता है। अगर आप भी इसी पहेली में उलझे हुए हैं, तो देर किसी बात की? ये ऑर्टिकल आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कि इस स्टारकिड के बारे में…

विज्ञापन

कौन हैं अंजिनी धवन?

अपकमिंग फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ में नजर आने वाली अंजिनी धवन कोई और नहीं बल्कि सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। अंजिनी का जन्म 4 अप्रैल 2000 को हुआ था, जिसके हिसाब से उनकी उम्र 24 साल की है यानी अंजिनी 24 साल की उम्र में अपनी पहली फिल्म करने के लिए तैयार हैं। अंजिनी का जन्म दिल्ली में हुआ था। अंजिनी ने अपनी ग्रेजुएशन कर ली है और अब वो फिल्मों में अपना कमाल दिखाने वाली हैं। अंजिनी की मां का नाम रीना धवन है। साथ ही अगर उनके पिता की बात करें तो उन्होंने भी सीआईडी, सरफरोश-ए-हिंद से लेकर लवस्टोरी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

विज्ञापन

वरुण धवन से क्या रिश्ता?

अंजिनी के नाम में धवन सरनेम से ही पता लग रहा है कि उनका धवन फैमिली से रिश्ता है। अंजिनी बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी हैं। वरुण अपनी भतीजी के बॉलीवुड डेब्यू से खुश हैं और उन्होंने अंजिनी को इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा कि वेलकम टू द मूवीज @anjinidhawan। वरुण के इस पोस्ट पर अंजिनी ने भी कमेंट किया और दिल की इमोजी शेयर की हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि हिंदी सिनेमा में अंजिनी की पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ है। इसी फिल्म से अंजिनी हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही है। अपने डेब्यू को लेकर अंजिनी बेहद एक्साइटेड हैं। इसके अलावा अगर अंजिनी की आने वाली इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में लंदन में रहने वाली युवती बिन्नी और इंडिया के बिहार में रहने वाले उनके दादा-दादी की कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ में उनके लाइफ स्टाइल पर भी फोकस रहेगा। इस फिल्म में अंजिनी की अलावा चारु शंकर, हिमानी शिवपुरी, राजेश कुमार और पंकज कपूर भी नजर आने वाले हैं। अंजिनी की ये फिल्म 20 सिंतबर को रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ