आज के दौर में भारतीय दर्शक के बीच K-Drama काफी मशहूर हो गया है. इन दिनों ओटीटी पर इंडियन ऑडियंस K-Drama को देखना काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. आपको भी के-ड्रामा देखना पसंद है, तो यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है. दरअसल, आज हम आपको 7 साल पुराने एक के-ड्रामा के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी अपना दबदबा बनाए हुए है. देश भर में के-ड्रामा को लोग काफी ज्यादा पसंद करते है.
दरअसल, इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक हॉरर सीरीज अपना जलवा बिखेर रही है. इस सीरीज का टाइटल ‘इफ विशेज कुड किल’ (If Wishes Could Kill) है, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो 7 साल पहले रिलीज किया गया था. यह के-ड्रामा नेटफ्लिक्स पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था.
यह भी पढ़ें: OTT पर मौजूद हैं ये 5 मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में, रहस्यमई कहानी देख दिमाग हो जाएगा सुन्न
‘क्रैश लैंडिंग ऑन यू’ कब हुई थी रिलीज
हम जिस के-ड्रामा सीरीज की बात कर रहे हैं, वो साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस सीरीज को भारतीय दर्शकों ने काफी पसंद किया था, यह सीरीज दोबारा इन दिनों का ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. यह शो रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरा हुआ है. इस सीरीज में सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक इतना बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है, जो किरदारों की केमिस्ट्री को और भी शानदार कर देता है. इस K-Drama सीरीज की कहानी एक अमीर लड़की के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो तूफान के कारण नॉर्थ कोरिया में जाकर फंस जाती है. दरअसल, यह लड़की पैराग्लाइडिंग के दौरान नॉर्थ कोरिया पहुंच जाती है. जिसकी सुरक्षा यहां का एक ऑफिसर करता है और उस लड़की को वापस भेजने के लिए वो ऑफिसर जी जान लगा देता है. इस सीरीज की कहानी इतनी दमदार है कि यह आपको बिल्कुल भी बोर होने नहीं देती है. आपने यह के-ड्रामा एक बार देखना शुरू किया, तो आप इसे पूरा किए बिना रह नहीं पाएंगे.
IMDb ने इस K-Drama दी धांसू रेटिंग
इस K-Drama सीरीज का टाइटल ‘क्रैश लैंडिंग ऑन यू’ (Crash Landing On You) है. यह सीरीज साल 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी. इस सीरीज को आईएमडीबी ने 8.7 रेटिंग की शानदार रेटिंग दी है. बता दें कि इस के-ड्रामा की कहानी प्यार, कॉमेडी, खून-खराबे और सस्पेंस से भरी हुई है. आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे Netflix पर देख सकते हैं.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
13 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines