Vidyut Jammwal Custody In Railway Police: अपनी फिल्मों में धुरंधर एक्शन करने वाले बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) को मुंबई की रेलवे पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया है। एक्टर पर अपनी फिल्मों में जोखिम भरे एक्शन करने का आरोप है, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया। बता दें कि शुक्रवार को ही विद्युत की अपकमिंग फिल्म ‘क्रैक’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वह खतरनाक एक्शन करते हुए दिख रहे हैं।
पुलिस थाने से तस्वीर आई सामने
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, हेलो मुंबई न्यूज़ डॉट कॉम वेबसाइट पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बांद्रा कार्यालय से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें विद्युत जामवाल को पुलिस थाने में देखा जा सकता है। वेबसाइट के मुताबिक, एक्टर को कथित तौर पर जोखिम भरे स्टंट करने के चलते हिरासत में लिया गया। हालांकि अभी तक आरोप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वेबसाइट के मुताबिक, आरपीएफ ऑफिस बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित है।
यह भी पढ़ें: Mithun Chakraborty की क्या सच में बिगड़ी तबियत? बेटे मिमोह ने बताई सच्चाई
फिल्म के प्रमोशन में जुटे एक्टर
जाहिर है कि विद्युत जामवाल को बॉलीवुड में खतरनाक स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। बीते दिन शुक्रवार को ही एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘क्रेक’ (Crakk) का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें उन्हें खतरनाक एक्शन सीक्वेंस करते देखा गया। वह अपनी इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच ही उनके रेलवे पुलिस की हिरासत में होने की खबर आई, जिसने फैंस को भी चौंका दिया है।
मार्शल आर्टिस्ट भी हैं विद्युत
गौरतलब है कि विद्युत जामवाल अपनी हर फिल्म में जबरदस्त एक्शन से फैंस को सरप्राइज कर देते हैं। वह एक्टर होने के अलावा मार्शल आर्टिस्ट भी हैं। विद्युत जामवाल ने फिल्म ‘Sakthi’ से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान फिल्म ‘कमांडो’ से मिली थी। इसके अलावा वह ‘अनजान’, ‘बादशाहो’, ‘कमांडो 2’, ‘जंगली’ ‘यारा’, ‘कमांडो 3’ और ‘सनक’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
क्रेक को लेकर हैं चर्चा में
बात करें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘क्रेक’ (Crakk) की तो इस फिल्म में विद्युत जामवाल एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से फैंस को सरप्राइज देने आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्शन भी हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्रैक’ 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
27 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines