Jaya prada arrest warrant: एक्ट्रेस और रामपुर की एमपी-एमएलए जया प्रदा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में फरार चल रही हैं। वो इस बार भी सुनवाई के लिए कोर्ट नहीं पहुंची। अदालत ने सातवीं बार उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
कोर्ट ने विशेष टीम गठित कर के पूर्व सांसद को अरेस्ट करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने एक्ट्रेस को 27 फरवरी तक हर हाल में कोर्ट में पेश करने का आदेश जारी किया है।
सुनवाई पर नहीं पहुंची जया, कोर्ट ने दिया आदेश
कोर्ट के आदेश के अनुसार जया को सोमवार यानी 12 फरवरी को सुनवाई के लिए कोर्ट में पहुंचना था। एक्ट्रेस के कोर्ट पर नहीं पहुंचने पर कोर्ट ने एक बार फिर उनके खिलाफ दोनों ही मामलों में गैर जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट ने आदेश दिया कि अगली सुनवाई पर उन्हें गिरफ्तार कर के कोर्ट में पेश किया जाए।
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था मामला
2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जया प्रदा के ऊपर आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज हुए थे। ये मामले स्वार और केमरी थाने में दर्ज हुए थे। स्वार में जो मामला दर्ज हुआ, उसके मुताबिक जया पर आरोप है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी उन्होंने 19 अप्रैल को नूरपुर नाम के एक गांव में सड़क का उद्घाटन किया था। वहीं केमरी थाने में दर्ज आरोप में कहा गया है कि उन्होंने एक जनसभा आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
लंबे समय से चल रही सुनवाई
दोनों ही मामलों पर कोर्ट में लंबे समय से सुनवाई चल रही है और जया प्रदा के खिलाफ पहले ही 6 बार गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है, जबकि दूसरे मामले मे 5 बार वांरट जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद एक्ट्रेस अदालत में पेश नहीं हुई।जयाप्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश पहले भी दिया जा चुका है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
5 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
7 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
9 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines