Jaya Prada के खिलाफ क्यों बार बार जारी हो रहे अरेस्ट वारंट, 7वीं बार गिरफ्तारी का संकट

Jaya Prada Arrest Warrant: जया प्रदा के खिलाफ कई बार अरेस्ट वारंट जारी किया जा चुका है, बताया जा रहा है कि मुंबई और दिल्ली में उनकी तलाश की जा रही है।

jaya prada

image credit-social media

विज्ञापन

Jaya Prada Arrest Warrant: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा (Jaya Prada) कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। एक्ट्रेस की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है, अब रामपुर कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ दूसरा अरेस्ट वारंट जारी किया है, लेकिन वो अदालत में पेश नहीं हुईं। जया प्रदा (Jaya Prada)  पर आरोप है कि उन्होंने 2019 लोक सभा चुनाव में आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन किया था, जिसके लिए उन्हें पहले 6 बार वारंट जारी किया गया था। बता दें, जया प्रदा के खिलाफ स्वार और केमरी थाने में FIR दर्ज की गई थी।

जमानत समझौते हुआ जब्त

विज्ञापन

कहा जाता है कि जया को कई बार कोर्ट में बुलाने का आदेश दिया गया, लेकिन वो कई महीनों से फरार हैं। अदालत ने उनके इस जमानत समझौते को जब्त कर लिया और अगली सुनवाई 25 जनवरी, 2024 को होनी है। सुनवाई उत्तर प्रदेश के एमपी-एमएलए अदालत, रामपुर में होगी।

मुंबई और दिल्ली में की गई तलाश

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया प्रदा पर आचार संहिता लागू होने के बाद नूरपुर गांव में सड़क का उद्घाटन करने का आरोप है, साथ ही कहा जाता है पिपलिया गांव में बैठक के दौरान उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बयान दिया था। दोनों मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस के खिलाफ पहले से ही सात गैर-जमानती वारंट दर्ज हैं। एक्ट्रेस के वकील ने कोर्ट में गैर-जमानती वारंट को रद्द करने के लिए प्रार्थना पत्र भेजा था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

2019 में लड़ी थीं चुनाव

जया प्रदा की तलाश जारी है, उनकी तलाश के लिए पुलिस मुंबई और दिल्ली तक जा चुकी है और उनके आवासों पर छापेमारी कर चुकी है। बता दें 2019 के लोकसभा चुनाव में जया प्रदा रामपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और हार गईं थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ