मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) और ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) मामले में कोर्ट ने एक्ट्रेस की अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ा दी है।
गुरुवार को सुनवाई के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए शुक्रवार को ऐलान करने की बात कही थी। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक जैकलिन (Jacqueline Fernandez interim Bail) की अंतरिम जमानत 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है और उसी दिन नियमित जमानत पर भी फैसला सुनाया जाएगा।
एक्ट्रेस ने अदालत में 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में जमानत याचिका दायर की थी, जिसपर सुनवाई से पहले एक्ट्रेस वहां पहुंचीं। वहीं अब कोर्ट ने जैकलिन (Jacqueline Fernandez bail Plea) की अंतरिम जमानत को 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी है। इसके अलावा केस की अगली तारीख 24 और 25 नवंबर तय की गई है।
इससे पहले जैकलिन को इस मामले में अंतरिम जमानत मिली थी। कोर्ट ने शुक्रवार को नियमित जमानत के लिए दायर की गई याचिका के लिए सुनवाई की। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलिन की नियमित जमानत याचिका का विरोध करते हुए अपने जवाब में कहा कि उसने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया और सबूतों के सामने आने पर ही खुलासा किया। जैकलिन को सुकेश से मिलने के 10 दिनों के भीतर उसके आपराधिक इतिहास के बारे में बता दिया गया था।
अभी पढ़ें – Gurmeet-Debina Second Baby: दूसरी बार गुरमीत देबीना के घर में आई नन्हीं परी
वह कोई साधारण व्यक्ति नहीं है, बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिसके पास भारी वित्तीय संसाधन हैं और इसलिए ईडी में उल्लेखित उच्च कद और प्रभाव है। वहीं मामले की सुनवाई के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने मीडिया में बयान देकर आम आदमी पार्टी पर उनसे पैसे लेने का आरोप लगाया है।
दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखे अपने नवीनतम पत्र में, सुकेश ने कहा कि उन्हें अपने द्वारा किए गए खुलासे के लिए धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने खुद के तिहाड़ जेल से स्थानांतरित कर देश की किसी अन्य जेल में भेजने की भी बात कही।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
48 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
21 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines