Shubrangi Goyal
Read More
---विज्ञापन---
Prateek babbar reveals wedding plan: एक्टर प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी अपने रिलेशनशिप को लेकर बहुत ओपन हैं। दोनों अक्सर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एक दूसरे से प्यार का इजहार करते नजर आते हैं।
अब कपल अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। कपल ने सगाई के बाद के पहली बार एक इंटरव्यू में अपना वेडिंग प्लान्स को लेकर बात की। उनका कहना है कि हो सकता है कि वे वैलेंटाइन डे के दिन शादी कर लें। प्रतीक बब्बर के अलावा भी कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने ‘वैलेंटाइन वीक‘ को शादी के लिए चुना है।
प्रतीक और प्रिया से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्हें पूछा गया कि वैलेंटाइन डे उनके लिए क्या खास महत्व रखता है। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि ये प्यार का सेलिब्रेशन है। सगाई के बाद का ये पहला वैलेंटाइन और इसलिए ये बहुत खास है।
कपल्स ने इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप से लेकर अपने वेडिंग प्लान तक का खुलासा किया है। कपल का कहना था ये कभी भी हो सकता है। ये कल भी हो सकता है या फिर 5 साल में भी हो सकता है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पिछले साल बी टाउन की सबसे चर्चित शादी में से एक थी। कपल रोज डे यानी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी रॉयल वेडिंग के लिए कपल ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस को चुना था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर ने भी शादी के लिए वैलेंटाइन डे का दिन चुना। बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेंगे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मॉडल नताशा स्तांकोविक ने लॉकडाउन के दौरान 2020 में रजिस्टर मैरिज की थी। इसके कुछ दिनों बाद दोनों एक बेटे के माता-पिता बने। फाइनली कपल ने 14 फरवरी 2023 में धूमधाम से हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की। कपल ने शादी के लिए राजस्थान के उदयपुर के एक पैलेस को चुना था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
संजय दत्त और मान्यता ने भी शादी के लिए वैलेंटाइन वीक को चुना था। दोनों 7 फरवरी यानी रोज डे के दिन गोवा में लो प्रोफाइल वेडिंग में शादी के बंधन में बंधे थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
टीवी एक्टर राम कपूर और गौतमी गाडगिल ने भी 2003 में वैलेंटाइन डे पर शादी की थी। कपल की शादी को 21 साल हो चुके हैं। सर्किट के किरदार से जाने जाने वाले अरशद वारसी ने भी लेडी लव मारिया से 14 फरवरी 1999 में शादी की थी। कपल ने पिछले साल शादी के 25 साल पूरे होने पर शादी को रजिस्टर करवाया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।