News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
War 2 Vs Coolie Opening Day Prediction: ऋतिक रोशन और रजनीकांत की मूवीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। मूवी आज यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ के पहले दिन के प्रीडिक्शन भी सामने आ गए हैं। जिससे पता चल रहा है कि कौन सी मूवी ओपनिंग डे पर ज्यादा कमाई करेगी। आंकड़ों के हिसाब से दोनों ही मूवीज इस साल की बड़ी ओपनिंग करने जा रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज में कौन बाजी मारेगा और कौन पीछे रहेगा?
यह भी पढ़ें: Coolie या War 2… एडवांस बुकिंग में कौन आगे, किसके बिके कितने टिकट?
रजनीकांत की ‘कुली’ की बात करें तो ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के मुताबिक ये मूवी पहले दिन 80-90 करोड़ तक की धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है। वहीं ये आंकड़ा वर्ल्डवाइड 155 से 165 करोड़ के बीच भी जाएगा। इस हिसाब ये मूवी इस साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन जाएगी। वहीं आंकड़ों के मुताबिक ये इस साल रिलीज हुई बड़ी मूवीज को भी धूल चटा देगी।
वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ पहले दिन रजनीकांत की मूवी से पीछे रहेगी। ये 28 से 32 करोड़ की ओपनिंग करेगी। वहीं ये सिर्फ हिंदी भाषा के आंकड़े हैं। अगर सभी भाषाओं की बात करें तो ऋतिक की ये एक्शन मूवी 50 से 55 के बीच ओपनिंग करेगी। इसके साथ ही वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है। हालांकि रजनीकांत की मूवी से ये कमाई के मामले में पीछे रहेगी लेकिन ये भी इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ सकते है।
सिनेमाघरों में इस हफ्ते ऑडियंस को एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा। इन दोनों ही मूवीज का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था। मेकर्स ने जब से दोनों मूवीज की अनाउंसमेंट की थी तभी से फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी। ऋतिक रोशन की मूवी में ऋतिक के साथ-साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। वहीं रजनीकांत की मूवी में श्रुति हासन, आमिर खान और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्य भूमिका में हैं।
यह भी पढ़ें: War 2 रिलीज होते ही तोड़ देगी इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।