Coolie OTT Release: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने अपनी रिलीज से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने 200 करोड़ रुपए के आंकड़े को 5 दिनों में ही तय कर लिया था। sacnilk.com के मुताबिक फिल्म की अब तक की कुल कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने 206.50 करोड़ रुपए की कमाई अपने नाम की है। बढ़ते आंकड़ों को देख कर ये कहना गलत नहीं है कि फिल्म जल्द ही 400 करोड़ क्लब में भी शामिल हो सकती है। अब फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की खबरें सामने आ रही हैं। जानें, फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज ?
कब - किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?
TheEconomicTimes की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'कुली' Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। Amazon Prime Video ने 120 करोड़ रुपए में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। इसके साथ ही ये तमिल इंडस्ट्री के अब तक की सबसे महंगी ओटीटी डील में से एक है। हालांकि Amazon Prime Video ने फिल्म की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अब तक सामने नहीं आई है। अनुमान लगाया जा रहा ही कि फिल्म अपनी रिलीज के 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। इस अनुमान से ये फिल्म सितंबर के अंत में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो सकती है।
---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें: Coolie Box Office: 400 करोड़ के करीब पहुंची कुली किन फिल्मों से पीछे? 5 दिन में रचा इतिहास
---खबर नीचे जारी है---
'वॉर 2' कहा देखें?
फिल्म 'कुली' को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने वाली 'वॉर 2' भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर अपना जलवा दिखाएगी। खबरों के मुताबिक फिल्म जल्द ही 'नेटफ्लिक्स' पर स्ट्रीम होगी। फिल्म अपने रिलीज के 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।
---खबर नीचे जारी है---
'वॉर 2' और 'कुली' की अब तक की कमाई
रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया है। रजनीकांत की एक्शन फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ रुपए कमाए थे। दूसरे दिन 54.75 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन 39.5 करोड़ रुपए कमाए। चौथे दिन 35.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पांचवे दिन इसकी कमाई में आई गिरावट और मात्र 12.15 करोड़ रुपए कमाए। अब तक 'कुली' ने 206.50 करोड़ रुपए कमाए।
---खबर नीचे जारी है---
'वॉर 2' की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 52 करोड़ रुपए कमाए थे। इसके बाद दूसरे दिन 57.35 करोड़ रुपए कमाए। तीसरे दिन की बात करे तो 33.25 करोड़ और चौथे दिन 32.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी। पांचवे दिन इसकी भी कमाई ने कुछ खास पकड़ नहीं बनाई और सिर्फ 8.4 करोड़ रुपए कमाए। अब तक 'वॉर 2'की कुल कमाई करीब 183.65 करोड़ रुपए हैं। अब देखना ये होगा की आने वाले दिन में दोनों फिल्में कितनी कमाई करेगी।
---खबर नीचे जारी है---
ये भी पढ़ें: Coolie ने अब तक किन-किन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड? 400 करोड़ के करीब पहुंची मूवी