Chhaava से कितनी पीछे है Coolie? टॉप 3 में पहुंचकर भी विक्की कौशल की फिल्म से दूर

Coolie Film Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। टॉप 3 में जगह बनाने के बाद भी ये मूवी विक्की कौशल की ‘छावा’ से अभी भी पीछे है। चलिए आपको भी बताते हैं रजनीकांत की मूवी विक्की कौशल की मूवी से कितनी पीछे है?

coolie (6)

Coolie Film Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इन आंकड़ों के हिसाब से ये मूवी अभी भी विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से कोसो दूर है। रजनीकांत की मूवी और विक्की कौशल की मूवी इस साल की टॉप बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। ‘कुली’ के साथ रिलीज हुई ‘वॉर 2’ अभी भी इन फिल्मों से दूर हैं। वहीं कुली की कमाई में लगातार उछाल देखा जा रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं रजनीकांत की ये मूवी विक्की की मूवी से कितनी पीछे है?

वर्ल्डवाइड और भारत में कलेक्शन कितना?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की मूवी ‘कुली’ ने दुनिया भर में 320 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारतीय कलेक्शन की बात करें तो इस मूवी ने भारत में अब तक 193.25 करोड़ का बिजनेस किया है। इस हफ्ते रिलीज हुई दो बड़ी मूवीज ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ में से रजनीकांत की कुली टॉप भारतीय मूवीज की लिस्ट में पहुंच गई है।

‘छावा’ से कितनी पीछे ‘कुली’?

वहीं दूसरी ओर भारत की इस साल की नंबर वन मूवी विक्की कौशल की ‘छावा’ है। साल के शुरुआती महीने में रिलीज हुई इस मूवी ने 807.91 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया। इन आंकड़ों के अनुसार ही ये इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। कुली अभी भी 487.91 करोड़ से विक्की कौशल की मूवी से दूर है। हालांकि जिस स्पीड से कुली बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये मूवी टॉप मूवीज की लिस्ट में और ऊपर जा सकती है।

‘सैयारा’ को भी नहीं पछाड़ पाए रजनीकांत

रजनीकांत की ‘कुली’ विक्की कौशल की ‘छावा’ के साथ-साथ अभी अहान पांडे की ‘सैयारा’ से भी पीछे है। ‘सैयारा’ ने दुनियाभर में 546.09 करोड़ की कमाई की है। वहीं इस हिसाब से रजनीकांत की मूवी अहान पांडे की मूवी से 226.9 करोड़ पीछे है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ