Coolie Film Box Office Collection: रजनीकांत की ‘कुली’ इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ये टॉप 3 भारतीय मूवीज की लिस्ट में शामिल हो गई है। हालांकि अभी भी कुछ मूवीज ऐसी हैं जिनसे ये मूवी अभी भी काफी पीछे चल रही है। इनमें ‘सैयारा’ से लेकर छावा तक लिस्ट में शामिल हैं। वहीं रजनीकांत की मूवी ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में साथ में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं ऐसी कौन-कौन सी मूवीज हैं जिनसे रजनीकांत की मूवी अभी भी पीछे है।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Coolie ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में War 2 को पछाड़ा, इन 5 फिल्मों को भी चटाई धूल
टॉप 3 मूवी में बनाई जगह
14 अगस्त को रिलीज हुई इस मूवी ने अब तक 320 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। वहीं भारत में मूवी ने 193.25 करोड़ की कमाई की है। वहीं अभी भी मूवी की कमाई जारी है। धमाकेदार कमाई ने चार दिनों में इस मूवी को भारत की टॉप 3 मूवी की लिस्ट में शामिल कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं।
इंडियन ग्रॉस कलेक्शन में इन फिल्मों से पीछे
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इंडियन ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो रजनीकांत की ये मूवी छावा और सैयारा के साथ-साथ महावतार नरसिम्हा, हाउसफुल 5, रेड 2 और सितारे जमीन पर जैसी फिल्मों से पीछे है। कुली ने जहां ग्रॉस कलेक्शन में 188.5 करोड़ की कमाई की है। वहीं छावा ने 716.91, सैयारा ने 389.84, महावतार नरसिम्हा ने 240.75, हाउसफुल 5 ने 218.42, रेड 2 ने 206.46 और सितारे जमीन पर ने 200.75 करोड़ की कमाई की है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में आगे
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में रजनीकांत की ये मूवी सैयारा और छावा को छोड़कर बाकी सारी मूवीज से आगे है। सैयारा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 546.09 करोड़ और विक्की कौशल की मूवी का कलेक्शन 807.91 करोड़ है। इसके साथ ही महावतार नरसिम्हा का 257, हाउसफुल 5 का 288.67, रेड 2 का 237.46 और सितारे जमीन पर का 267.5 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। इन आंकड़ों के हिसाब से रजनीकांत की मूवी इन फिल्मों से आगे हैं।
यह भी पढ़ें: Coolie और War 2 ने खाई बॉक्स ऑफिस लूटने की कसम, चौथे दिन कमा डाले इतने करोड़
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
6 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
9 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
10 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
11 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
11 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
12 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines