Coolie First Show के टिकट 4500 रुपये तक बिके, रजनीकांत को लेकर फैंस की गजब दीवानगी

Rajinikanth Coolie First Show Ticket: रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमा घरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। रजनीकांत के फैंस उनके लिए इतने क्रेजी हैं कि चेन्नई और बेंगलुरु में ‘पहले दिन के पहले शो के टिकट 4,500 रूपए में बिक रहे हैं। फैंस ब्लैक में मिल रहे टिकट्स के इस दाम को चुकाने के लिए भी तैयार है।

cooli

Rajinikanth Coolie First Show Ticket For 4500 Rs: रजनीकांत की अपकमिंग एक्शन- थ्रिलर मूवी ‘कुली’ रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी और फैंस थलाइवा को देखने को लिए एक जगह से दूसरे जगह तक ट्रेवल कर रहे हैं। रजनीकांत के फैंस की दीवानगी इस कदर हावी है तो कुली के चेन्नई और बेंगलुरु में पहले दिन के पहले शो के टिकट 4,500 रुपये तक बिक रहे हैं। फैंस ब्लैक में टिकट लेकर भी फिल्म देखना चाहते हैं।

कुली का हैरान कर देने वाला क्रेज

कुली में रजनीकांत की वापसी उनके फैंस के लिए एक फिल्म नहीं, बल्कि इस समय एक त्यौहार के रूप में है।
फिलहाल, डोमेस्टिक लेवल पर फिल्म के पहले दिन की बुकिंग लगभग 14 करोड़ रुपये की है, जिसमें तमिलनाडु और केरल में अच्छी संख्या में बुकिंग हो रही है। तो वहीं वर्ल्ड वाइड की बात करें तो प्री-सेल के आंकड़े 51 करोड़ से ज्यादा हैं। हालांकि, फैंस के इस जोश को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता कि ये आंकड़े अभी और आगे बढ़ेगी। चेन्नई, बेंगलुरु के कई में सिनेमा घरों के बाहर फैंस बैंड-बाजे और पोस्टर के साथ सेलिब्रेशन कर रहे हैं। आपको जान कर हैरानी होगी की पोलाची में एक स्टाफ को ब्लैक में टिकट बेचते हुए पकड़ा गया।

फिल्म की कास्ट:

फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ये तो तय है की फिल्म में एक्शन और थ्रिलर का डबल धमाका देखने को मिलेगा। अगर फिल्म के कास्ट की बात की जाए तो रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन भी नजर आएंगे। फिल्म में आमिर खान का कैमिया इसे और भी एंटरटेनिंग बना देगा। रिलीज से पहले ही फैंस का क्रेज हैरान कर देने वाला है। फिल्म 14 अगस्त को ऋतिक रोशन- जूनियर एनटीआर की वॉर 2 से टकराएगी। अब देखना ये होगा की कौन पड़ेगा किसपर भारी ?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ