हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मशहूर पाकिस्तानी म्यूजिशियन का निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली 'सुरों की मल्लिका' की जान

Haniya Aslam Passes Away: पाकिस्तानी म्यूजिशियन हनिया असलम का निधन हो गया है। हनिया असलम के निधन से इंडस्ट्री में फिर मातम पसर गया है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है। हनिया के निधन की खबर जेब उर्फ जेब ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है।

विज्ञापन
Pakistan Musician Haniya Aslam

Haniya Aslam Passes Away: मनोरंजन जगत से अभी गम के बादल छटे भी नहीं थे कि एक और बुरी खबर आ गई। बीते दिन दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। वहीं, अब खबर आ रही है कि पाकिस्तानी म्यूजिशियन हनिया असलम का निधन हो गया है। हनिया असलम के निधन से इंडस्ट्री में फिर मातम पसर गया है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।

दिल का दौरा पड़ने से गई हनिया की जान

कथित तौर पर हनिया असलम का निधन 11 अगस्त यानी रविवार को हुआ है। बताया जा रहा है कि हनिया अभी 35 साल के ही थी और कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान चली गई। हनिया के निधन की जानकारी जेब उर्फ जेब ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए जेब ने लिखा कि Hanini. हनिया, जेब की चचेरी बहन थीं और दोनों ने साथ मिलकर साथ में कई शानदार धुनें बनाई हैं।

कौन थी हनिया असलम?

हनिया असलम मशहूर पाकिस्तानी म्यूजिशियन में से एक थीं। साल 2007 में पहली बार हनिया अपनी चचेरी बहन जेब बंगश संग नजर आई और इस जोड़ी ने लोगों को ध्यान खींचा। इसके बाद वो अपनी पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई। इसके बाद उन्होंने कनाडा में ही अपना करियर बनाने की सोची। हालांकि बाद में वो पाकिस्तान लौट आईं और एक सफल और म्यूजिशियन और निर्माता, इंजीनियर बनकर दुनिया के सामने आईं।

लोगों ने जताया शोक

हनिया ने कोक स्टूडियो संग भी का किया और हमेशा लोगों का दिल जीता। मशहूर पाकिस्तानी निर्माता और बैंडलाडर मेकाल हसन के साथ उन्होंने बतौर इंटर्न के रूप में अपना करियर शुरू किया था। हनिया ने अक्सर अपने काम से लोगों को दिल जीता। हालांकि अब हनिया हमारे बीच नहीं रही हैं, तो उनके फैंस भी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Shah Rukh के किरदार में जान डालने वाले शख्स का निधन, Amitabh-Sanjay Dutt संग भी किया काम

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें