Code Name- Tiranga Teaser: शानदार एक्शन स्टंट करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, देखें टीजर
Edited By Ritu Shaw

Code Name- Tiranga Teaser: शानदार एक्शन स्टंट करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, देखें टीजर
Edited By Ritu Shaw

Code Name- Tiranga Teaser: शानदार एक्शन स्टंट करती दिखीं परिणीति चोपड़ा, देखें टीजर
मुंबई: निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म ‘कोड नेम- तिरंगा’ (Code Name- Tiranga Teaser) का टीजर सामने आ गया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और हार्डी संधू (Hardy Sandhu) साथ नजर आ रहे है। इसे देखकर मालूम पड़ रहा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।
एक्ट्रेस ने अपकमिंग फिल्म, ‘कोड नेम: तिरंगा’ (Code Name- Tiranga) के टीज़र को गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। ये फिल्म रिभु दासगुप्ता की जासूसी शैली में भी वापसी का प्रतीक है, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की स्पाय सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड के पहले सीज़न का निर्देशन किया था।
बात करें टीजर की तो, 45 सेकंड के टीज़र में परिणीति पूरी तरह से एक्शन भूमिका में दिख रही हैं। ये किरदार एक्ट्रेस के लिए पहला अनुभव होने जा रहा है क्योंकि इससे पहले उन्हें इस तरह के एक्शन स्टंट्स करते नहीं देखा गया है। टीजर देखकर मालूम पड़ता है कि हार्डी संधू अफगानिस्तान में किसी प्रकार के स्थानीय संपर्क के रूप में परिणीति से मिलते हैं, जिसके बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ता है।
परिणीति की पिछले साल तीन फिल्में रिलीज़ हुई थीं – ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’, निर्देशक दिबाकर बनर्जी की विलंबित ‘संदीप और पिंकी फरार’, और साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’। अब वो अगली बार सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई’ में दिखाई देंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन होंगे। कोड नाम: तिरंगा में शरद केलकर, रजित कपूर, शिशिर शर्मा और दिब्येंदु भट्टाचार्य भी हैं। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: