हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cocktail 2 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर तहलका मचाएगी 'कॉकटेल 2', जानें कब और कहां होगी रिलीज

Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म को फैंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं अब सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज होने जा रही है. चलिए जानते हैं फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?

विज्ञापन

Cocktail 2 OTT Release: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. फैंस को भी फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. शाहिद कपूर की फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है. अब फैंस फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ किस ओटीटी पर कब दस्तक देगी?

कब और किस OTT पर होगी रिलीज?

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं. इसके बाद ये तो तय है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही दस्तक देने जा रही है. हालांकि अभी तक फिल्म थिएटर्स में लगी हुई है तो ओटीटी पर ये फिल्म 2 महीने बाद यानी 14 अगस्त को रिलीज होगी. फिल्म की ओटीटी रिलीज से फैंस तो बहुत खुश हैं, लेकिन मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की घोषणा नहीं की है.

यह भी पढ़ें: 10 की उम्र TV शो में बनी लीड एक्ट्रेस, बॉलीवुड से साउथ तक बनाई पहचान! पहचाना कौन है ये हसीना?

विज्ञापन

फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये ही वजह है कि फिल्म ने 11 दिनों में दुनियाभर में 129.42 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. फिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी को दिखाया गया है. वहीं फिल्म के कुछ सीन्स आपको भावुक भी करते हैं.

यह भी पढ़ें: 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम गिरी Cocktail 2 की कमाई, जानें मंडे टेस्ट का रिजल्ट

विज्ञापन

फैंस को पसंद आई तिकड़ी

शाहिद कपूर की इस फिल्म में स्क्रीन पर पहली बार रश्मिका मंदाना और कृति सेनन एक साथ दिखाई दीं. वहीं शाहिद कपूर के साथ रश्मिका भी पहली बार ही स्क्रीन पर नजर आई हैं. तीनों की तिकड़ी फैंस को पसंद आ रही है. फिल्म की कहानी से लेकर फिल्म के गानों तक को खूब प्यार मिल रहा है. बता दें ये फिल्म साल 2012 में आई सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola