10 की उम्र TV शो में बनी लीड एक्ट्रेस, बॉलीवुड से साउथ तक बनाई पहचान! पहचाना कौन है ये हसीना?

Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं जो छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत कर देते हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो 10 साल की उम्र में टीवी के सबसे बड़े शो की लीड एक्ट्रेस बनी थीं. वहीं इस शो ने उन्हें टीवी का स्टार बना दिया. आज ये हसीना बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों तक में काम कर चुकी हैं.

avika gor (5)
1 / 6

विज्ञापन

टीवी की फेमस एक्ट्रेस

टीवी की फेमस एक्ट्रेस2 / 6

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि अविका गोर हैं. 'बालिका वधू' में 'छोटी आनंदी' बनकर अविका गोर ऑडियंस के दिलों पर छा गई थीं. इस शो ने उन्हें हमारे देश के साथ-साथ दूसरे देश में भी पहचान दिलाई.

विज्ञापन

एक के बाद एक किए फेमस शोज

एक के बाद एक किए फेमस शोज3 / 6

'बालिका वधू' के बाद अविका ने कलर्स के ही एक और टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में 'रोली' का किरदार निभाया. इस शो में भी अविका की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया और वो शो की जान बन गईं.

फिल्मों में रखा कदम

फिल्मों में रखा कदम4 / 6

टीवी में पहचान बनाने के बाद अविका ने बॉलीवुड में भी कदम रखा. उन्होंने साल 2009 में 'मॉर्निंग वॉक' फिल्म से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की. वहीं इस फिल्म के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म 'उय्यला जम्पाला' में काम किया.

विज्ञापन

इन फिल्मों में किया काम

इन फिल्मों में किया काम5 / 6

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहली ही फिल्म से अविका ने ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया. उन्हें तेलुगु के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू का SIIMA अवॉर्ड मिला. वहीं इसके बाद उनकी एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुईं. इनमें 'सिनेमा चूपिष्ठा मावा', 'केयर ऑफ फुटपाथ 2', 'एकादिकी पोथावु चिन्नवदा', '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' और 'शनमुखा' जैसी फिल्मों में काम किया.

अविका की शादी बनी लाइमलाइट

अविका की शादी बनी लाइमलाइट6 / 6

वहीं पिछले साल 2025 में अविका ने रियलिटी शो 'पति पत्नी पंगा' में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ शादी की. अविका की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं. वहीं उनके फैंस ने इस शो में अविका की पूरी शादी लाइव देखी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन