हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cocktail 2 Day 1 Prediction: 'कॉकटेल 2' बनेगी 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनिंग फिल्म? जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

Cocktail 2 Prediction Day 1: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं फिल्म का पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

विज्ञापन

Cocktail 2 Prediction Day 1: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था, तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं फैंस का इंतजार भी खत्म हो चुका है. इसके साथ ही फिल्म की कमाई का पहले दिन का प्रीडिक्शन भी सामने आ गया है. सामने आए आंकड़ों के मुताबिक शाहिद कपूर की ये फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनिंग फिल्म बन सकती है. चलिए जानते हैं आंकड़े क्या कहते हैं?

एडवांस बुकिंग में छापे करोड़ों

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही मेकर्स को मालामाल कर दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 5.57 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 8.83 करोड़ हो गया है. ‘कॉकटेल 2’ के 161693 टिकट्स बिक चुके हैं, साथ ही फिल्म के शोज 11868 बुक हैं. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर तो लग ही रहा है कि पहले दिन शाहिद कपूर की ये फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर सकती है.

यह भी पढ़ें: Cocktail 2 Review: शाहिद, कृति और रश्मिका की ‘कॉकटेल 2’ को मिली तगड़ी रेटिंग, कहानी ने जीता दिल, देखें रीव्यूज

विज्ञापन

पहले दिन कितनी कमाई करेगी ‘कॉकटेल 2’?

वहीं ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़ों का अनुमान भी सामने आ गया है. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सकती है. वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 8.65 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अब सामने आए ‘कॉकटेल 2’ के आंकड़ों के मुताबिक वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी पीछे छूटने वाली है.

यह भी पढ़ें: Box Office Collection Week 1: कंगना Vs दिलजीत, बॉक्स ऑफिस पर किसके सिर सजा जीत का ताज? हैरान कर देंगे पहले हफ्ते के आंकड़े

विज्ञापन

बनेगी साल की सबसे बड़ी रोमांटिक ओपनर?

‘कॉकटेल 2’ अगर बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ की ओपनिंग करती है तो ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली रोमांटिक फिल्म बन जाएगी. वहीं बता दें फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिगड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म देखकर फैंस अभी तक पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola