हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Circus Song Sun Zara Out: सर्कस के नए गाने 'सुन जरा' ने 90 के दशक की यादें की ताजा, सॉन्ग में दिखा पूजा और जैकलीन का नया अवतार

विज्ञापन
Cirkus song Sun Zara teaser

Circus Song Sun Zara Out: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक ‘सर्कस’ (Circus) 23 दिसंबर को सिनेमा प्रेमियों के लिए बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म के पहले सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर खूब पंसद किया गया।

वहीं अब मेकर्स ने इसका दूसरा गाना ‘सुन जरा‘ भी अपलोड कर दिया है, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) भी 90 के दशक के अवतार में नजर आ रही हैं।

और पढ़िए – Pathaan Controversy: फिल्म ‘पठान’ को लेकर चल रहे विवादों के बीच शाहरुख खान ने दिया ये बयान

विज्ञापन

गाने के बारे में

गाने के बारे में बात करे तो ये हमें 90 के दशक की याद दिलाता है। दोनों उस वक्त के आउटफिट और मेकअप में नजर आ रही हैं। इसमें रणवीर सिंह को जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ दोहरी भूमिकाओं में देखा जा सकता है। इस सॉन्ग को श्रेया घोषाल और पापोन ने गाया है। गाने के बोल कुमार के हैं और संगीत रॉकस्टार डीएसपी का है।

फैंस का रिएक्शन

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस गाने का टीजर शेयर किया था। साथ में उन्होंने कैप्शन दिया, ‘#SunZara SONG OUT TOMORROW! #CirkusThisChristmas।’ वहीं अब इनके फैंस भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया- ‘सन ज़ारा का इंतज़ार नहीं कर सकता।’ एक अन्य ने कहा- ‘प्रकाश बनाए रखना।’

फिल्म के बारे में

फिल्म में रणवीर सिंह, पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिका में हैं। सर्कस में जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, संजय मिश्रा, अश्विनी कलसेकर, मुकेश तिवारी और सिद्धार्थ जाधव सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। ट्रेलर में जैकलीन को भी दिखाया गया है जो रणवीर के डुप्लीकेट की प्रेमिका है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Avatar 2 film review: सिनेमा का करिश्मा है ‘अवतार: द वे ऑफ़ वाटर’, जेम्स कैमरून ने रच दी है सपनों की दुनिया

यह रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़, रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज़ के बीच एक सहयोग है। इस बीच, देवी श्री प्रसाद, बादशाह और लिजो जॉर्ज-डीजे चेतस ने सर्कस के लिए संगीत तैयार किया।

विज्ञापन

और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola