CID Trailer Out: अब सुलझेगा हर क्राइम, पुरानी टीम का नया अंदाज लोगों को कैसा लगा?

CID Trailer Out: हो जाइए तैयार, क्योंकि एक बार फिर से आ रहा है आपका चहेता शो ‘सीआईडी’… जिसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। हालांकि अब सवाल ये है कि क्या कभी साथ मिलकर दुश्मन को खत्म करने वाले आपस में ही दुश्मन बन जाएंगे?

CID

CID

CID Trailer Out: टीवी के कुछ शोज ऐसे होते हैं, जिनको सालों बाद भी लोग नहीं भूलते हैं। दर्शकों में उन सीरियल्स को लेकर एक अलग ही क्रेज रहता है। ऐसा ही कुछ टेलीविजन के चहेते शो में से एक ‘सीआईडी’ को लेकर भी है। जनता की डिमांड पर अब एक बार फिर से ये शो वापसी कर रहा है। जी हां, सीआईडी का दूसरा सीजन आने वाला है और इसका ट्रेलर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है।

विज्ञापन

बरसों पुरानी दोस्ती दांव पर

सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘सीआईडी’ के दूसरे सीजन का ट्रेलर शेयर किया है। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि क्यों बरसों पुरानी दोस्ती भूलकर अभिजीत ने चलाई दया पर गोली? हालांकि शो की स्ट्रीमिंग डेट के बार में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है बस ये कहा गया है कि शो जल्दी ही टीवी पर दस्तक देगा।

विज्ञापन

कैसा है ट्रेलर?

‘सीआईडी’ के दूसरे सीजन के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक पहाड़ी पर दया और अभिजीत आमने-सामने खड़े हैं और दोनों ही बेहद गुस्से में हैं। बैकग्राउंड में वाइस ओवर चल रहा है कि जो देश के लिए हमेशा साथ में लड़े। आज दुश्मन बन क्यों आमने-सामने खड़े? दया, अभिजीत को गोली चलाने का कहता है और ACP प्रद्युम्न उनको रुकने के लिए कहते हैं, लेकिन अभिजीत, दया पर गोली चला देता है।

विज्ञापन

अभिजीत ने दया को क्यों मारा?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि गोली लगते ही दया नीचे नदी में गिर जाता है और एसीपी उनकी ओर दौड़ते हैं। अब सवाल ये है कि दोनों जान से प्यारे दोस्त थे, तो फिर क्यों अभिजीत ने दया की जान ली। साथ ही ये भी कि इस हादसे के बाद क्या दया की जान बचेगी या नहीं? अब इसका जवाब तो शो के ऑनएयर होने के बाद ही पता लगेगा।

यूजर्स को आया पसंद

इस ट्रेलर पर यूजर्स ने जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा मेरा इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। दूसरे यूजर ने लिखा कि फाइनली सीआईडी छह साल बाद वापस आ रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा कि पहले एपिसोड के लिए अब इंतजार नहीं हो रहा। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत लंबा इतजार अब खत्म होगा। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर्स शो की वापसी पर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

लोगों को शो के ऑनएयर होने का इंतजार

गौरतलब है कि सीआईडी का ट्रेलर लोगों को पसंद आया है, ऐसे में शो के लिए फैंस में क्रेजीनेस और भी बढ़ गई है। अब बस शो की ऑनएयर डेट का हर किसी को इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि मेकर्स कब फैंस को ये खुशखबरी देते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ