'गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड...', Elvish Yadav का Munawar Faruqui के साथ ये कैसा रिश्ता?

Elvish Yadav RelationShip With Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने हाल ही में मुनव्वर फारुकी संग अपने रिश्ते पर बात की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वो फिर चर्चा में आ गए।

Elvish Yadav, Munawar Faruqui

Elvish Yadav, Munawar Faruqui

Elvish Yadav RelationShip With Munawar Faruqui: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी भी चर्चा में आ जाते हैं। हालांकि इस वक्त दोनों ही लाइमलाइट में बने हुए हैं। अब एल्विश ने अपने और मुनव्वर के रिश्ते को लेकर कुछ ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे दोनों ही चर्चा में आ गए हैं। आइए जानते हैं कि आखिर एल्विश ने ऐसा क्या कहा?

विज्ञापन

एल्विश और मुनव्वर का रिश्ता

दरअसल, हाल ही में एल्विश यादव ने टाइम्स नाउ/टेली टॉक इंडिया के साथ खास बातचीत की। इस दौरान एल्विश ने अपने और मुनव्वर के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका और मुनव्वर का रिश्ता काफी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाला है। एल्विश ने कहा कि इसमें उतार-चढ़ाव और जुगलबंदी, मस्ती, रोमांच और रोस्टिंग सब है। दोनों खूब जोक भी मारते हैं और कभी नहीं लड़ते हैं।

विज्ञापन

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग

एल्विश ने कहा कि बोलने से पहले सोचना पड़ता है। शायद वो भी सोचता होगा। दोनों के फैंस के बीच भी अक्सर रोस्टिंग और बहस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। गौरतलब है कि इन दिनों दोनों इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है, जो उन्हें सपोर्ट करती है। साथ ही वक्त आने पर दोनों के लिए स्टैंड भी लेती है।

विज्ञापन

बिग बॉस 17 और ओटीटी 2 

गौरतलब है कि हाल ही में बिग बॉस 17 और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलते नजर आए थे, लेकिन इस मैच को बीच में ही रोकना पड़ा, क्योंकि मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव दोनों को प्लेग्राउंड में जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इतना ही नहीं मामला बढ़ा तो जांच के लिए पुलिस को भी बुलाना पड़ा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)

विज्ञापन

रोस्ट करते दिखे थे मुनव्वर और एल्विश

बता दें कि इसके पहले हाल ही में मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव प्लेग्राउंड सीजन 4 के लिए भी साथ दिखे थे। इस शो में दोनों की एक-दूसरे को रोस्ट करते दिखते हैं। मुनव्वर और एल्विश दोनों ही अपना-अपना एक अलग फैनबेस है। दोनों ही चर्चा में बने रहने का कोई मौक नहीं छोड़ते हैं। अब एल्विश के इस बयान पर यूजर्स किस तरह से रिएक्ट करेंगे, ये देखने वाली बात होगी क्योंकि कई बार एल्विश अपने बयान या फिर हरकतों की वजह से ट्रोल भी हो जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ