CID Season 2 Shocking Facts: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो सीआईडी (CID) बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट है। अब सीआईडी का सीजन 2 (CID 2) आ गया है, जिसका सभी को इंतजार था। ये एक एक्शन और क्राइम का शो है जिसमें एसीपी प्रद्यूमन और उनके 2 साथी क्रिमिनल की ऐसी क्लास लगाते हैं कि अपराधियों की उनके नाम से ही हवा निकलती है। आपने देखा होगा कि शो में तीनों ने कई बार मौत का सामना किया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने असलियत में भी मौत को करीब से देखा है। अब उन्होंने अपने इस दिल दहला देने वाले अनुभव को शेयर किया है। आइए जान लेते हैं उस बारे में सब कुछ…
एसीपी का खुलासा
सीआईडी सीजन 2 आ गया है, इसी दौरान एसीपी प्रद्युमन ने बताया कि कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिन्हें जान आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एसीपी का रोल करने वाले शिवाजी साटम ने सीआईडी के लिए डरावने स्टंट की शूटिंग को याद किया। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दया और आदित्य सबसे ज़्यादा जानलेवा स्टंट करते हैं। उन्हें बहुत चोटें और फ्रैक्चर आए हैं। वहीं दयानंद शेट्टी ने बताया कि शिवाजी साटम भी एक बार शूटिंग के दौरान बर्फीली नदी में गिर गए थे।
यह भी पढ़ें: हैप्पी न्यू ईयर पर Prime Video पर ट्रेंड कर रहीं ये 6 फिल्में, देखें लिस्ट
अभिजीत और दया ने की थी मदद
जैसे शो में उन तीनों की बॉन्डिंग देखने को मिलती है वैसी ही असल में भी है। जब शिवाजी साटम बर्फीली नदी में गिर गए थे और उनकी हालत बुरी हो गई थी तो उस समय दया और आदित्य ने ही उन्हें उस नदी से बाहर निकाला और उनकी जान बचाई। दरअसल ये सब ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग सीन करने के दौरान हुआ था जो शूटिंग का ही एक पार्ट था। इस हादसे में शिवाजी लगभग डूब ही गए थे।
दया ने भी किया मौत का सामना
एसीपी प्रद्युमन ने बताया कि दया ने भी मौत को करीब से देखा है। एक शूटिंग के दौरान वो 200 फीट गहरे पानी के अंदर चले गए थे। ये सब एसीपी को बचाने के दौरान हुआ जब दया को लगा कि अब तो उनका हो गया और ये एपिसोड उनका आखिरी एपिसोड है। लेकिन भगवान की दया से ‘दया’ बच गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के नए वोटिंग ट्रेंड में बड़ा उलटफेर, डबल इविक्शन में भी बच जाएंगी Eisha
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
9 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines