Dinesh Phadnis Passes Away: टीवी जगत के फेमस शो CID फेम दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) का कल रात निधन हो गया। काफी समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थी। एक्टर काफी समय से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे और कल रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्तों और को-स्टार्स ने दी है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज होगा। वहीं, उनके सभी को-स्टार्स उनके घर पर पहुंच चुके हैं। CID में दिनेश फड़नीस फ्रेड्रिक्स का किरदार निभाया करते थे।
अपने किरदार से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वो अक्सर शो में अपने जोक्स से दर्शकों के चेहरे पर हंसी लाया करते थे। वहीं, अब उनके निधन की खबर ने उनके फैंस को गमगीन कर दिया है। उनके तमाम फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिनेश काफी समय ये बीमारी के चलते मुंबई के तुंगा अस्पताल में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे, जिसके बाद एक्टर ने कल रात 12 बजे आखिरी सांस ली।
काफी गंभीर बनी हुई थी एक्टर की हालत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश फड़नीस की हालत काफी दिनों से गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर लीवर डैमेज से लड़ाई लड़ रहे थे। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है, जिसको दयानंद शेट्टी ने खारिज कर दिया था। हाल में उनके करीबी और को-स्टार दयानंद शेट्टी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया, ‘हां, यह सच है कि वे अब दुनिया में नहीं रहे। यह लगभग 12:08 बजे हुआ। मैं अभी उनके आवास पर हूं। उनका अंतिम संस्कार होगा’।
यह भी पढ़ें: Kamal Haasan की ‘चाची 420’ को टक्कर दे रहा यह भोजपुरी स्टार, OTT पर रिलीज हुई Chachi No. 1
CID से जुड़ी हैं कई यादें
CID की शुरुआत साल 1990 में हुई थी, जिसने टीवी पर आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया। यह 1990 और 2000 के दशक के सबसे लोकप्रिय टीवी शो हुआ करता था, जिसको सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता था। इस टीवी शो में कई स्टार्स नजर आए थे, जिनमें शिवाजी साटम, दयानंद शेट्टी, आदित्य श्रीवास्तव, जानवी छेदा गोपालिया, हृषिकेश पांडे, श्रद्धा मुसले और कई स्टार्स शामिल थे। इस शो के अलावा दिनेश ‘तारक मेहता’ में भी नजर आ चुके हैं। वहीं, फिल्मों की बात करें तो एक्टर फिल्म ‘सरफरोश’ में आमिर खान के साथ भी कैमियो रोल में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
7 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
15 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
16 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
18 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines