Vandana Saini
मेरा नाम वंदना सैनी है। मैं पिछले सात साल से मीडिया से जुड़ी हुई हूं और India News, Patrika जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ काम कर रही हूं।
Read MoreChachi No. 1 Release on OTT: आज भी लोग साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) की फिल्म ‘चाची 420’ (Chachi 420) को भूले नहीं है। कमल हासन की यह फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसमें दो किरदार प्ले किए थे। एक आदमी का और एक औरत का। फिल्म में कमल के दोनों किरदारों को खूब पसंद किया गया था। खासकर उनके ‘चाची’ वाले किरदार को। कमल हासन की इस फिल्म के बाद कई फिल्में आई, जिनमें कई बड़े स्टार्स ने महिलाओं का किरदार निभाया है। इसी बीच भोजपुरी सुपरस्टार ने भी इस मामले में कमल हासन की ‘चाची 420’ को कड़ी टक्कर दी है।
जी हां… हाल में ओटीटी (OTT) पर भोजपुरी स्टार यश कुमार (Yash Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘चाची नंबर 1’ (Chachi No. 1) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे और इसके रिलीज होने का वेट कर रहे थे, जो अब खत्म हो चुका है। हाल में इस फिल्म को टीवी और ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है, जिसकी जानकारी यश की पत्नी और एक्ट्रेस निधि झा (Nidhi Jha) ने दी है।
फिल्म में यश कुमार के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता (Raksha Gupta) नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में अमित शुक्ला और मनोज टाइगर जैसे दिग्गज भोजपुरी कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में अन्य कलाकारों में सीपी भट्ट, राधे कुमार, लोटा तिवारी, चंदन कश्यप, नौशाद शेख और चाइल्ड एक्टर दीक्षा ने भी अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।