TrendingBudget ManthaniranDonald Trump

---विज्ञापन---

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती CID के ‘फ्रेडरिक’, जानें कौन हैं Dinesh Phadnis?

Dinesh Phadnis Hospitalised: टीवी के मशहूर शो सीआईडी (CID) के 'फ्रेडरिक' यानी एक्टर दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) को तो सभी जानते हैं।

CID Actor fredricks

Dinesh Phadnis Hospitalised: टीवी के मशहूर शो सीआईडी (CID) के ‘फ्रेडरिक’ यानी एक्टर दिनेश फड़नीस (Dinesh Phadnis) को तो सभी जानते हैं। एक्टर दिनेश फड़नीस को लेकर खबर हैं कि वो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि ‘फ्रेडरिक’ यानी दिनेश फड़नीस को हार्ट अटैक आया है, जिसकी वजह से वो अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि वो अबी महज 57 साल के हैं। इतनी कम उम्र में इस खबर ने फैंस को भी बड़े सदमे में ला दिया है। हर कोई दिनेश के ठीक होने की दुआ कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Animal को देख क्रेजी हुए फैंस, दर्शकों ने थिएटर में जमकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं Dinesh Phadnis

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि दिनेश फड़नीस को हार्ट अटैक आया है। इसलिए उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार दिनेश फडनीस वेंटिलेटर पर हैं और जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। बता दें कि दिनेश 57 साल के हैं। वहीं, जैसे ही फैंस को इसके बारे में पता चला तो सभी उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीआईडी ​​के कलाकारों और क्रू की पूरी टीम को कल रात उनकी स्वास्थ्य हालत के बारे में पता चला, जिसके बाद कई उनका हाल लेने अस्पताल गए हैं।

कौन हैं दिनेश फड़नीस?

दिनेश फड़नीस ने सीआईडी ​​में ‘फ्रेडरिक्स’ उर्फ ​​फ्रेडी के नाम से बेहद पॉपुलैरिटी हासिल की है। दिनेश ने सरफरोश, मेला आदि फिल्मों में भी काम किया है। टीवी शो सीआईडी में उन्होंने पूरे 20 सालों तक फ्रेडी के रोल को निभाया। शो में उनका मजाकिया अंदाज हर किसी को खूब भाता था। इतना ही नहीं बल्कि सीआईडी के अलावा दिनेश ने अदालत, सीआईडी स्पेशल ब्यूरो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में भी अपना जलवा दिखाया है। वहीं, अब उनकी हालत गंभीर है और हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा है।


Topics:

---विज्ञापन---