Animal को देख क्रेजी हुए फैंस, दर्शकों ने थिएटर में जमकर की आतिशबाजी, वीडियो वायरल

Animal: बीते दिन यानी 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों में फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है।

Animal

Animal

Animal: बीते दिन यानी 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों में फिल्म का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। हालिया रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है और फिल्म को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हालांकि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के जैसे ही ‘एनिमल’ को देखकर भी दर्शक बेकाबू हो गए और थिएटर्स में जमकर आतिशबाजी करने लगे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/socialsuic1de/status/1730675726104621088?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1730675726104621088%7Ctwgr%5Edbc91136b6ee894f3e827c7adf3d3292f344681b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fanimal-ranbir-kapoor-bobby-deol-film-celebrated-by-fans-burning-firecrackers-in-the-theatre-video-goes-viral-2550449

दर्शकों ने थिएटर में जमकर की आतिशबाजी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘एनिमल’ को सेलिब्रेट करने के लिए फैंस इस कदर बेकाबू हो गए कि थिएटर्स में ही आतिशबाजी पर उतर आए। दर्शकों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने जलाए पटाखे

वहीं, वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही स्क्रीन पर रणबीर और बॉबी देओल का फाइट सीन आया तो थिएटर्स में जमकर तालियां और सीटी बजने लगीं। साथ ही कुछ फैंस इस कदर एक्साइट हो गए कि वे थिएटर्स में ही पटाखे जलाने लगे। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्शक स्क्रीन के आगे आतिशबाजी कर रहे हैं।

‘टाइगर 3’ को देखकर भी दर्शकों ने ऐसा ही कुछ किया था

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब फैंस ने थिएटर के अंदर ऐसे आतिशबाजी की हो। हाल ही में सलमान खान की ‘टाइगर 3’ को देखकर भी दर्शकों ने थिएटर के अंदर पटाखे फोड़े थे। बता दें कि सिनेमाहॉल में पटाखे फोड़ने वालों पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। साथ ही अभिनेता सलमान खान ने भी इस घटना की निंदा की थी।

‘एनिमल’ ने की शानदार ओपनिंग

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने थिएटर्स में बेहद शानदार ओपनिंग की है। वहीं, फिल्म ने पहले दिन ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म वर्ल्डवाइड 116 करोड़ की कमाई की है और घरेलू बाजार में इसने 63 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। फिल्म की शानदार कमाई को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म दूसरे दिन ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ