अभिनेता शिवाजी साटम एक बार फिर अपने मशहूर किरदार एसीपी प्रद्युमन के रूप में सीआईडी में लौट आए हैं। उनके शो को छोड़े सिर्फ दो महीने ही हुए थे और अब उनकी वापसी हो गई है। शनिवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया।
सीआईडी में एसीपी की एंट्री
सीआईडी में एसीपी की एंट्री से एक सस्पेंस खड़ा हो गया है। प्रोमो वीडियो देखकर लग रहा है कि एसीपी की याददाश्त चली गई है, उन्हें कुछ याद नहीं है। वीडियो की शुरुआत में एसीपी प्रद्युमन दया पर बंदूक ताने हुए नजर आते हैं। दया चौंक जाते हैं और बात करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एसीपी उन्हें गोली मारने की धमकी देते हैं। जब दया उन्हें याद दिलाने की कोशिश करते हैं कि वो दोनों साथ काम करते हैं, तो एसीपी कहते हैं, “सीआईडी? तो तुम पुलिस वाले हो? मुझे पुलिस से एक पुराना बदला लेना है।” इसके बाद वह दया पर गोली चलाते रहते हैं। फिर एक सीन में दया, अभिजीत को भावुक होकर बताते हैं कि एसीपी प्रद्युमन जिंदा हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “इसका मतलब समझे दया? एसीपी प्रद्युमन जिंदा हैं। देखिए सीआईडी के नए एपिसोड्स हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे, नेटफ्लिक्स पर भी। #CIDonNetflix”
जब एसीपी प्रद्युमन ने छोड़ा था शो
कुछ समय पहले पार्थ समथान ने कहा था कि वो शो में एसीपी प्रद्युमन की जगह लेने वाले हैं। उन्होंने एसीपी आयुष्मान के किरदार से सीआईडी में एंट्री की थी। अप्रैल में टाइम्स ऑफ इंडिया के एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एसीपी प्रद्युमन का किरदार इतना आइकोनिक है कि उसे खत्म नहीं किया जा सकता और शिवाजी साटम जल्द ही वापसी करेंगे।
अप्रैल में दिखाए गए एक एपिसोड में विलेन बारबोजा ने एसीपी को फंसा लिया और एक धमाके में उन्हें मारने की कोशिश की। हालांकि उनकी मौत को ऑनस्क्रीन नहीं दिखाया गया था। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत की पुष्टि जरूर की थी।
सीआईडी के बारे में
सीआईडी एक बार फिर इस साल की शुरुआत में वापस लौटा है। अब यह शो नेटफ्लिक्स, सोनी एंटरटेनमेंट और सोनी लिव पर देखा जा सकता है। हर शनिवार और रविवार रात 10 बजे इसके नए एपिसोड्स आते हैं। सीआईडी पहले अक्टूबर 2018 में बंद हुआ था, जब इसने 20 साल पूरे किए थे। अब छह साल बाद यह फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने लौट आया है।
ये भी पढ़ें- Rihanna के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, Pop Star ने 6 साल पहले किया था केस
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
10 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
10 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
12 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
13 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
16 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
16 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
17 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines