इंडिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो ‘सीआईडी’ इन दिनों कुछ ज्यादा ही चर्चाओं में बना हुआ है। इस शो के सभी किरदार आइकोनिक हैं और इनसे जरा भी छेड़छाड़ फैंस बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं, ‘सीआईडी’ का सबसे अहम किरदार यानी एसीपी प्रद्युम्न अब शो में नजर नहीं आएगा। शिवाजी साटम की शो से एग्जिट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है। शुरुआत से शिवाजी इस शो से जुड़े हुआ हैं। उनका किरदार और डायलॉग्स लोगों के बेहद पसंद हैं।
सोनी टीवी ने एसीपी प्रद्युम्न की मौत का किया ऐलान
वहीं, अब वो शो में नजर नहीं आएंगे। एपिसोड में एसीपी प्रद्युम्न की ब्लास्ट में मौत दिखाई गई है। फिर भी फैंस को उम्मीद थी कि कुछ न कुछ ट्विस्ट आएगा और एसीपी प्रद्युम्न बच जाएंगे। हालांकि, अब सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का ये भ्रम भी तोड़ दिया है। सोनी चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एसीपी प्रद्युम्न की एक तस्वीर शेयर की गई है। इस तस्वीर के नीचे लिखा है, ‘एक युग का अंत। एसीपी प्रद्युम्न (1998-2025) #RIPACP।’
फैंस हुए चैनल से नाराज
इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ‘एसीपी प्रद्युम्न की प्रेमपूर्ण स्मृति में… एक ऐसा नुकसान जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।’ अब ये पोस्ट देखने के बाद फैंस का गुस्सा चैनल और मेकर्स पर फूट पड़ा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ये क्या है? क्या हमें सचमुच इस पोस्ट की जरूरत है? सच में आप इस कैरेक्टर को खत्म करने जा रहे हैं, सीआईडी का युग जिसे हम संजोते हैं, आदर्श तिकड़ी। सच में? मेरा मतलब है कि हम प्लाट ट्विस्ट का इंतजार कर रहे थे और आपने हमारे सबसे पसंदीदा कैरेक्टर, हमारे सबसे आइकोनिक एसीपी सर के साथ ऐसा किया, नहीं, मैं इसे स्वीकार नहीं कर रहा हूं। मुझे सचमुच ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। इस पोस्ट ने हमारा दिल तोड़ दिया है।’
CID
यह भी पढ़ें: मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में भड़के जूनियर बच्चन, पैपराजी पर गुस्सा करते हुए वीडियो वायरल
मेकर्स और चैनल को दी धमकी
एक शख्स ने लिखा, ‘ये बहुत ही अपमानजनक है।’ तो कोई बोला, ‘हमें कोई नया एसीपी नहीं चाहिए। इस पोस्ट की वजह से हम पहले ही काफी दर्द से गुजर रहे हैं। हमारे एसीपी सर को बदलने की कोशिश करके हमें और मत मारिए। अगर जरूरी है तो अभिजीत और दया को सब संभालने दें। ये अभी भी उस कुर्सी पर किसी और को देखने से बेहतर है। हमारे साथ ऐसा करने के लिए हम निर्माताओं और सोनी से नफरत करते हैं।’ किसी ने सवाल किया, ‘आप हमारी भावनाओं से क्यों खेल रहे हैं?’ तो किसी ने धमकी दे डाली, ‘अब से सीआईडी का डाउनफॉल शुरू हो जाएगा।’ किसी ने ये भी कहा कि अब लोग शो देखना बंद कर देंगे।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines