मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में भड़के जूनियर बच्चन, पैपराजी पर गुस्सा करते हुए वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का पैपराजी पर भड़कते हुए वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। एक्टर को मनोज कुमार के अंतिम संस्कार से लौटते हुए गुस्सा आ गया।

Abhishek Bachchan

Abhishek Bachchan File Photo

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का बीते दिन मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया है। एक्टर को आखिरी विदाई देने के लिए उनके करीबी और बॉलीवुड जगत के तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे। इस दौरान अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, विंदू दारा सिंह, प्रेम चोपड़ा, अनु मलिक, उमंग कुमार, रजा मुराद और अशोक पंडित भी नजर आए। वहीं, अब जूनियर बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

श्मशान घाट के बाहर अभिषेक बच्चन को आया गुस्सा

श्मशान घाट के बाहर अभिषेक बच्चन को इतना गुस्सा आया कि वो पैपराजी के सामने ही भड़क उठे। आपको बता दें, अभिषेक बच्चन किसी और पर नहीं, बल्कि पैपराजी पर ही अपना आपा खोते हुए नजर आए। अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसे वक्त में जब मनोज कुमार का अंतिम संस्कार हुआ था, तब सबके बीच में अभिषेक बच्चन को गुस्सा क्यों आया? दरअसल, जब एक्टर श्मशान घाट से वापस अपने घर लौट रहे थे, तो पैपराजी उनकी तस्वीरें खींचे जा रहे थे।

विज्ञापन

पैपराजी पर भड़के अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन उस वक्त सलीम खान से मिल रहे थे, तभी अभिषेक मीडिया पर गुस्सा होते हुए नजर आए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक फोटोग्राफर पर एक्टर गुस्सा कर रहे हैं, तो दूसरे का फोन दूर हटाते हैं, जो उन्हें अपने फोन से रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उनके चेहरे पर अग्रेशन साफ नजर आ रहा है। अभिषेक पैपराजी को कुछ कहते हैं और वहां से चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन और सलीम खान का वीडियो वायरल

अब अभिषेक का ये अंदाज देखकर कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं, तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का ये वीडियो चर्चा में बना हुआ है। आपको बता दें, इस वीडियो के अलावा अमिताभ बच्चन के वीडियो ने भी सुर्खियां बटोरी हुई हैं। उस वीडियो में बिग बी सलीम खान के साथ प्यार से मिलते और उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ