Bigg Boss से बाहर होते ही सारा ने करणवीर के खिलाफ उगला जहर, बताया क्यों हुए उनके तलाक

Bigg Boss 18: सारा अरफीन बिग बॉस 18 के घर से बाहर हो गई हैं, लेकिन अभी भी वो करणवीर के खिलाफ अपना गुस्सा निकालने से बाज नहीं आ रही हैं। अब उन्होंने करण की पर्सनल लाइफ पर अटैक किया है।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में सभी कंटेस्टेंट भी विनर रेस में तेजी से आगे बढ़ने की होड़ में हैं। सारा अरफीन खान का इविक्शन हो गया है। पहले घर में उन्होंने खेल खेला और अब वो घर से बाहर होने के बाद भी गेम ही खेल रही हैं। सारा ने करणवीर मेहरा को लेकर ऐसा जहर उगला की उनकी पर्सनल लाइफ पर ही अटैक कर डाला। उन्होंने सीधे-सीधे करण की पत्नियों और उनके तलाक के बारे में बात की। आइए जान लेते हैं कि ऐसा क्या कहा सारा ने…

विज्ञापन

क्यों हुआ करणवीर मेहरा का तलाक

बिग बॉस के फैन पेज BiggBoss_Tak के पोस्ट के अनुसार- सारा अरफीन खान ने कहा कि- अगर करणवीर को पता होता कि महिलाओं से कैसे बात करनी है और उनके साथ कैसा व्यवहार करना है, तो उनका दो बार तलाक क्यों होता? सारा ने करणवीर मेहरा को घर से बाहर जाने के बाद भी नहीं छोड़ा और उनकी पर्सनल लाइफ पर अटैक किया। सारा ने आगे कहा कि पता नहीं करणवीर ने महिलाओं के सम्मान के बारे में बात करने का अधिकार अर्जित किया है, जबकि उनके पास ऐसा कुछ है ही नहीं।

विज्ञापन

करणवीर सबसे ज्यादा जहरीले हैं

सारा ने अपने लॉग आउट इंटरव्यू में भी कहा था कि करणवीर मेहरा बिग बॉस के घर में सबसे गंदे इंसान हैं। वहीं अब घर से बेघर होने के बाद भी वार करने से बाज नहीं आईं और बोलीं उनके सभी काम उनके दावों के विपरीत हैं। ,करण पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा जो लोग हमेशा यह दावा करते रहते हैं कि वे महिलाओं का सम्मान करते हैं, वे सबसे जहरीले हैं।

विज्ञापन

कोई कानूनी एक्शन नहीं लेंगी सारा

सारा अरफीन और करणवीर की लड़ाई तो आपने देखी ही होगी जिसमें टास्क के दौरान सारा ने सभी को डिस्टर्ब किया। ऐसे में करणवीर ने उन्हें रोकने के लिए पीछे को धक्का दिया जिसमें सारा को चोट भी लगा दी। ऐसे में सारा ने बिग बॉस से अपील की थी कि वो इस बात पर एक्शन लें। उन्होंने ये भी कहा था कि वो करणवीर पर कानूनी एक्शन भी लेंगी, लेकिन अब घर से बाहर होने के बाद उन्हें एहसास हो गया है कि ये सिर्फ गेम था जो अब खत्म हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ