Most Expensive Film: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बड़े बजट की फिल्में टिकट खिड़की पर आती रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर आई भी नहीं है, लेकिन इस फिल्म ने कमाल कर दिया है. फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही बेहद शानदार कमाई कर रही है. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म की एक टिकट की कीमत जानकर भी आपको झटका लग सकता है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘द ओडिसी’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि दुनिया के सबसे मशहूर फिल्ममेकर्स में से एक क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म ‘द ओडिसी’ है. फिल्म ‘द ओडिसी’ अभी इंडिया में रिलीज नहीं हुई है, लेकिन ये फिल्म कमाल कर रही है. 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म की एडवांस बुकिंग धमाका कर रही है.
एडवांस बुकिंग में धमाका
इंडिया में सोमवार से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. इतना बज तो किसी हिंदी फिल्म के लिए भी नहीं देखने को मिलता, जितना इसको लेकर दिख रहा है. जी हां, थिएटर्स में बुकिंग खुलते ही दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है और शो तेजी से हाउसफुल हो रहे हैं.
फिल्म ने बनाया नया रिकॉर्ड
फिल्म को लेकर लोगों में अलग ही लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है. मुंबई के कुछ थिएटर्स में इस फिल्म के टिकट 3300 रुपये में बिक रहे थे, जो अब पूरी तरह से सोल्ड आउट हो चुके हैं. साथ ही पुणे के एक सिनेमाघर में तो फिल्म का टिकट 3400 रुपये में बिका है. इसी के साथ इस फिल्म ने भारत में सबसे महंगा रेगुलर टिकट बेचने का एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.
महंगे टिकट के बावजूद भी हाउसफुल हो रहे शो
गौरतलब है कि भारत के सिनेमा इतिहास में किसी भी आम फिल्म का टिकट इतना महंगा कभी नहीं रहा है. ये सीटें वीआईपी रिक्लाइनर कैटेगरी की हैं. साथ ही हैरान करने वाली बात ये भी है कि फिल्म को लेकर बज इतना तगड़ा है कि इतना महंगा टिकट होने के बावजूद ये पूरा शो लगभग फुल हो चुका है.
यह भी पढ़ें- 43 साल की वो हसीना, जिसने 7 साल से बॉलीवुड को नहीं दी 1 भी हिट, अब लगा है 1400 करोड़ का दांव
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 hr ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
2 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
3 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
14 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
15 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
17 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines