Choona Trailer: अभिनेता जिमी शेरगिल (Jimmy Shergill) की आने वाली वेब सीरीज ‘चूना’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो फैंस को पसंद आ रहा है। वहीं, ट्रेलर को देखकर फैंस में इस सीरीज के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
वहीं, कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज ‘चूना’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। वहीं सीरीज का ट्रेलर बहुत मजेदार है। इस सीरीज को पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा ने लिखा और डायरेक्ट किया है। कुल मिला के ‘चूना’ का ट्रेलर रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है।
कैसा है सीरीज का ट्रेलर
अपकमिंग सीरीज के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में शुरुआत से आखिर तक सिर्फ एक ही शख्स छाया हुआ है और वो हैं शुक्ला यानी कि जिमी शेरगिल। इस सीरीज की कहानी 600 करोड़ की डकैती के इर्द गिर्द घूमती है। वहीं, सीरीज में एक्टर जिमी शेरगिल अपने धाकड़ अंदाज में जबरदस्त डायलॉग बोलते नजर आने वाले हैं।
600 करोड़ की डकैती
सीरीज में ज्योतिषी, मखुबिर, गुंडा, पुलिस अधिकारी, ठेकेदार अपने दुश्मन शुक्ला से 600 करोड़ रुपये लूटना चाहते हैं, लेकिन शुक्ला भी इस पैसे को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि शुक्ला से पैसा चुराने में बाकी लोग सफल होते हैं या फिर नहीं।
इस दिन रिलीज होगी ‘चूना’
बता दें कि अपकमिंग सीरीज चूना को नेटफ्लिक्स पर 3 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस सीरीज में जिमी शेरगिल के अलावा अतुल श्रीवास्तव, विक्रम कोचर, चंदन रॉय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, मोनिका पंवार, नमित दासके अलावा और भी कलाकार अहम रोल निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं, ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही ये सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। साथ ही फैंस को अब इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, वेब सीरीज ‘चूना’ का निर्देशन पुष्पेंद्र मिश्रा ने किया है।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
40 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines