Chiranjeevi: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी हमेशा ही लोगों के चहेते रहे हैं. इस वक्त चिरंजीवी ने पुलिस में अपने फोटो के गलत इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. इससे चिरंजीवी की इमेज का नुकसान हो रहा है और इसी वजह से उन्होंने इस कदम को उठाया है. चिरंजीवी की फोटो से जुड़ा ये मामला क्या है और उन्होंने अपनी शिकायत में क्या कहा है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
चिरंजीवी ने की शिकायत
दरअसल, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस के पास चिरंजीवी ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है. चिरंजीवी का कहना है कि ऐसी वेबसाइट्स हैं, जो उनके नाम और फोटो का मिसयूज कर रही हैं. अभिनेता ने कहा कि ये लोग उनके फोटो को फेक और एडिट करके अश्लील वीडियो बना रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि इन वीडियोज में उन्हें महिलाओं से साथ गलत तरीके से दिखाया जा रहा है.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
चिरंजीवी ने बताया कि ये सब कुछ झूठा है और इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. चिरंजीवी की शिकायत पर पुलिस ने आधार पर मामला दर्ज किया है. इस मामले को आईटी एक्ट की धारा 67 और 67ए, भारतीय दंड संहिता की धारा 79, 294, 296 और 336(4) और 1986 के महिला अश्लील चित्रण निषेध अधिनियम की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के यूज से हो रहा सब
चिरंजीवी ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी फोटोज और नाम के साथ ये सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से हो रहा है. अभिनेता ने कहा कि उनके नाम और फेस को अश्लील वीडियो से जोड़ा गया है. अभिनेता ने कहा कि ये बिल्कुल गलत है और ये सब उनकी छवि को खराब करने के लिए किया गया है.
तुरंत एक्शन की मांग
एक्टर ने पुलिस से कहा कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और इसे रोका जाए. इसके अलावा सुपरस्टार ने पुलिस से ये भी आग्रह किया कि इस तरह के फोटो और वीडियो को तुरंत हटाया जाए. साथ ही आरोपियों का पकड़कर उन्हें सजा दी जाए. अभिनेता ने कहा कि इस तरह के वीडियो ना सिर्फ उनकी छवि खराब कर रहे हैं बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Samay Raina ने लोगों से क्यों मांगी माफी? कॉमेडी किंग को किस बात का पछतावा
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines