Samay Raina ने लोगों से क्यों मांगी माफी? कॉमेडी किंग को किस बात का पछतावा

Samay Raina: फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. समय फैंस के साथ कुछ ना कुछ शेयर भी करते रहते हैं. अपने बर्थडे के मौके पर समय ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जो चर्चा में आ गया.

Samay Raina

Samay Raina. image credit- social media

Samay Raina: फेमस स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आते रहते हैं. कुछ टाइम पहले समय अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद की वजह से चर्चा में थे. इस बीच अब समय ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसके बाद हर जगह उनकी चर्चा होने लगी. अब आप सोच रहे होंगे कि समय ने ऐसा क्या शेयर किया है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

समय रैना ने पोस्ट में क्या शेयर किया?

दरअसल, समय रैना ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में समय ने लिखा कि आज मेरा जन्मदिन है और आज मैं इसे सेलिब्रेट करने के बजाय विकलांग लोगों से माफी मांगना चाहता हूं. हम, समय रैना, विपुल गोयल, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर, बलराज घई, अपने शो की वजह से हुई परेशानी के लिए आप लोगों से माफी मांगते हैं.

समय ने क्यों मांगी माफी?

समय ने आगे लिखा कि आगे चलकर हम और ज्यादा जागरूक होंगे और आने वाली चुनौतियों के बारे में जागरूकता फैलाने की पूरी कोशिश करेंगे. आपकी शक्ति हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. आदर और कृतज्ञता के साथ, समय, विपुल गोयल, बलराज घई, सोनाली ठक्कर, निशांत तंवर. गौरतलब है कि समय रैना ने विकलांग लोगों का मजाक उड़ाया था और उन पर असंवेदनशील कमेंट्स किए थे.

पुलिस में हुई थी शिकायत

समय को उनके इस बयान के लिए कोर्ट ने भी कहा था कि वो इसके लिए माफी मांगे. अब अपने बर्थडे के खास दिन पर उन्होंने दिव्यांगजनों से इसकी माफी मांगी है और गहरा अफसोस भी जताया है. बता दें कि समय रैना उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उनके शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने के चलते उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी.

कोर्ट ने लगाई थी फटकार

इस मामले में समय के अलावा कई लोगों के नाम सामने आए थे. उस वक्त पूरे देश में इसको लेकर बातें सुनने को मिली थी. इतना ही नहीं बल्कि कोर्ट ने भी मामले में समय को फटकार लगाई थी. कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से भी समय ने दूरी बना ली थी. अब समय ने विकलांग लोगों ने अपने कमेंट की माफी मांगी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ