Chiranjeevi-Pawan Kalyan: ना सिर्फ फिल्मों बल्कि रियल लाइफ में भी कुछ कहानियां, कुछ किस्से, कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिल में एक अलग ही प्यार उमड़ पड़ता है। फिर चाहे वो किसी आम इंसान को लेकर हो या फिर फिल्मी सितारे। आज हम आपको साउथ की एक खास जोड़ी के बारे में बता रहे हैं, जो इन दिनों खूब लाइमलाइट में बनी हुई है। जी हां, आजकल दोनों को लेकर गॉसिप टाउन में भी खूब चर्चा हो रही है।
साउथ के सुपरस्टार हैं दोनों भाई
दरअसल, हम बात कर रहे हैं आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री यानी पवन कल्याण और उनके बड़े भाई चिरंजीवी की। जी हां, दोनों भाई का प्यार देखकर किसी को भी राम-लखन की जोड़ी याद आ जाए। आजकल खबरों के बाजार में दोनों की खूब चर्चा हो रही है। अब भाई पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री का पद संभाला है तो उनका चर्चा में रहना तो बनता है।
बड़े भाई के लिए पवन का प्यार
इसके अलावा सोशल मीडिया पर पवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने बड़े भाई चिरंजीवी के पैर छूते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लोगों ने इसके बारे में खूब चर्चा की। लोगों का कहना है कि आज के समय में भी दोनों भाइयों में कितना प्यार है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें चिरंजीवी के लिए पवन के लिए इतनी इज्जत देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बड़े भाई से बहुत प्यार करते हैं पवन
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि जब दोनों भाइयों के प्यार का वाक्या सामने आया हो। जी हां, पवन अक्सर बड़े भाई के लिए अपने प्यार को लेकर बात करते नजर आ जाते हैं। एक बार अपने भाई के लिए पवन ने कहा था कि अगर मैं आज आपके सामने हूं और आप मुझे बतौर स्टार देख रहे हैं, तो इसका पूरा श्रेय मेरे भाई को जाता है। मेरे भाई ने मेरा हर सिचुएशन में साथ दिया है।
राम-लखन की जोड़ी
दोनों भाइयों का प्यार देख किसी को भी राम-लखन की याद आ जाएगी। अब भाई आज के टाइम में इस तरह का प्यार और मान-सम्मान किसी का भी दिल छू लेगा। जहां भाई-भाई को देखकर भी खुश नहीं होता है, वहां इस तरह का प्यार होना अपने आपमें बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें- Sonakshi Sinha ही नहीं इन सेलेब्स ने भी ‘प्यार’ के लिए बदला धर्म, एक कपल तो था हिंदू
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
9 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
13 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
13 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
14 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
15 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
16 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
17 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines