बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दूसरे धर्म में रचाई शादी, अब Sonakshi Sinha को भाया जहीर

Bollywood Celebs Marriage: आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने प्यार के लिए किन-किन सितारों ने दूसरे धर्म में शादी की। जी हां, सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा ही नहीं बल्कि कई और भी ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए दूसरे धर्म में शादी की।

Bollywood Celebs Marriage

Bollywood Celebs Marriage

Bollywood Celebs Marriage: प्यार में कोई कुछ नहीं देखता, सब अंधे हो जाते हैं। भई ये कहावत सिर्फ कहावत नहीं है… जी हां, इसके कई उदाहरण लोगों के सामने हैं। हर कोई अपने प्यार को पाने के लिए वो तमाम कोशिशें करता है, जो वो कर सकता है। इन दिनों गॉसिप टाउन में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें जोरों पर हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि ये शादी बेहद खास होने वाली है। ना सिर्फ सोनाक्षी सिन्हा बल्कि कई और भी ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने अपना प्यार पाने के लिए दूसरे धर्म में शादी की।

किसने-किसने की दूसरे धर्म में शादी

अमृता सिंह

अमृता सिंह ने सैफ अली खान से शादी के लिए अपना धर्म बदला था। हालांकि दोनों की शादी लंबे टाइम तक नहीं टिक पाई थी और दोनों ने तलाक ले लिया था। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर संग शादी कर ली थी। हालांकि करीना ने बिना धर्म बदले सैफ अली खान संग शादी की थी। बता दें कि करीना और सैफ ने साल 2007 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2012 में कपल ने शादी कर ली थी।

गौरी खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और गौरी खान के सामने भी इस परेशानी आई थी। जी हां, दोनों के धर्म अलग थे और इसलिए गौरी खान और शाहरुख खान ने बिना धर्म बदले स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के जरिए शादी की थी। हालांकि दोनों को लेकर कहा जाता है कि शाहरुख से शादी के लिए गौरी खान ने धर्म बदला था, लेकिन ऐसा नहीं है। बता दें कि साल 1984 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। उस दौरान एक फ्रेंड के बर्थडे पार्टी में मिले थे। पहली ही नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। आज भी दोनों की लव स्टोरी की बात जब होती है, तो वो किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

शर्मिला टैगोर

मंसूर अली खान संग शादी करने के लिए शर्मिला टैगोर ने भी अपना धर्म बदल लिया था और इस्लाम अपना लिया था। दोनों की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े और फिर दोनों ने शादी कर ली। साल 1968 में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ मंसूर अली खान ने शादी कर ली थी।

मलाइका अरोड़ा

मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अरबाज खान संग शादी की थी। जी हां, दोनों का धर्म अलग-अलग था, लेकिन फिर भी दोनों ने एक-दूसरे से शादी की थी। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद दोनों अलग हो गए थे। बता दें कि अब अरबाज खान ने दूसरी शादी कर ली है। अरबाज ने शूरा संग दूसरी शादी रचाई है। कपल की शादी की फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब लाइमलाइट चुराई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हेमा मालिनी

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और ड्रीम गर्ल के नाम से पहचाने जाने वाली हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र की लव स्टोरी भी बेहद कमाल की है। जी हां, कपल ने शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया था। दोनों के प्यार के किस्से अभी भी चर्चा में रहते हैं। बता दें कि धर्मेन्द्र की पहली वाइफ उन्हें तलाक नहीं दे रही थी और इसलिए दोनों ने शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया था। बता दें कि अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर भी इस तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी, जहीर से शादी के लिए धर्म बदल लेंगी। हालांकि इसको लेकर अभी कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ