Chhoriyan Chali Gaon: जी-टीवी का रियलिटी शो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। शो में 11 फेमस हसीनाएं मध्य प्रदेश के गांव बमुलिया में गांव की जिंदगी जीती दिखाई दे रही हैं। शो में हर दिन इन छोरियों को नया-नया टास्क दिया जाता है और इस टास्क को जीतकर कोई एक छोरी नंबर वन बनती है। इसके बाद वो किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करती है। हाल ही के एपिसोड में शो के होस्ट रणविजय सिंह ने इन छोरियों को बच्चे पालने का टास्क दिया। चलिए जानते हैं इस टास्क को जीतकर कौन छोरी नंबर 1 बनी और कौन नॉमिनेट हुआ?
यह भी पढ़ें Chhoriyan Chali Gaon में टास्क हारकर भी घर की पहली मालकिन बनी ये कंटेस्टेंट, क्या-क्या होंगे फायदे?
कौन बनी छोरी नंबर वन?
लेटेस्ट एपिसोड में इन छोरियों को घर में रहकर बच्चों को संभालना था। सभी कंटेस्टेंट्स को ये टास्क करना था। वहीं जो बच्चों को अच्छी तरह से संभालने में सफल रहा वो रेहा सुखेजा थीं। साथ ही इस टास्क को जीतकर रेहा छोरी नंबर वन बन गई। शो में रेहा ने ये टाइटल दूसरी बार जीता है। जैसे ही रणविजय सिंह ने छोरी नंबर वन की घोषणा की, वैसे ही रेहा खुशी से झूम उठीं। साथ ही उन्होंने जिन बच्चों को संभाला था उनका और उनकी मम्मी का शुक्रिया भी कहा।
कौन हुआ नॉमिनेट?
वहीं छोरी नंबर वन बनने के बाद रेहा को किसी एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट भी करना था। रेहा ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए कृष्णा श्रॉफ को नॉमिनेट कर दिया। अब इस हफ्ते के नॉमिनेशन में ऐश्वर्या खरे के साथ-साथ कृष्णा श्रॉफ का भी नाम शामिल हो गया है। कृष्णा को नॉमिनेट करते हुए रेहा ने कहा कि वो मेरे लिए टफ कॉम्पीटिशन हैं इसलिए मैंने उन्हें नॉमिनेट किया है।
कौन-कौन है सेफ?
बता दें शो में हुए बच्चे संभालने के टास्क में 11 में से 5 छोरियां सेफ हो गईं। जिनमें अनीता हसनंदानी, एरिका पैकर्ड, रेहा सुखेजा, सुमुखी सुरेश और ऐश्वर्या खरे थीं। वहीं जो छोरियां इस टास्क को अच्छे से नहीं कर पाईं वो 6 छोरियां अनसेफ थीं जिनमें से कृष्णा श्रॉफ नॉमिनेट हो चुकी हैं। ऐश्वर्या और कृष्णा के अलावा अभी घर में बाकी 9 छोरियां सेफ हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े हादसे के बाद पैरालाइज हो गई थीं सुरभि मेहरा, Chhoriyan Chali Gaon में घटना याद कर निकले आंसू
संबंधित खबरें
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
40 mins ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
1 hr agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
2 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
2 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
3 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
3 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
21 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
23 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines